फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sister was bitten by a snake, brother took the bitten snake to the hospital

Farrukhabad News: बहन को सांप ने डसा ,भाई काटने वाले नाग को लेकर पहुंचा अस्पताल

Mon, 08 Sep 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 08 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Sister was bitten by a snake, brother took the bitten snake to the hospital
फोटो-05, जीवित काले नाग को पकड़कर बोरी में बंद किए बैठे परिजन। संवाद
फर्रुखाबाद।घर में रखी मिट्टी भरी बोरी पर चढ़कर सामान उतारते समय युवती को काले सांप ने डस लिया। डसने वाले काले नाग को बोरे में भरकर भाई जिला अस्पताल ले आया।सांप को देखते ही अस्पताल में हडकंप मच गया। डॉक्टरों ने सांप को दूर रखवा कर युवती का इलाज शुरू किया। अस्पताल में 25 एएसवी (एंटी स्नैक वेनम) लगाने के बाद उसकी जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के मोहल्ला तिर्वा कोठी निवासी धीरज की पत्नी छाया (22) सोमवार सुबह करीब सवा आठ बजे घर में रखी मिट्टी भरी बोरी पर चढ़कर कुछ सामान उतार रही थी। जैसे ही उसने पैर रखा कि सांप ने डस लिया। वह चीखकर भागी, तो सांप काफी देर तक पैर में लिपटा रहा। युवती का भाई पवन ने डॉक्टरों को दिखाने के लिए सांप को पकड़ लिया और बोरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन

भाई पवन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचा। रास्ते में ही छाया बेहोश होने लगी। अस्पताल आने तक वह अचेत हो गई। भाई पवन ने बोरे में बंद काले नाग को दिखाने के लिए डॉक्टर से कहा तो डॉ. अभय श्रीवास्तव घबरा गए। डॉक्टरों ने सांप को दूर रखवाया जिसके बाद युवती को 25 एएसवी लगाए गए। थोड़ी देर बाद ही उसे होश आने लगा। देर शाम तक वह पूरी तरह स्वस्थ हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्पदंश की घटनाओं में इजाफा -
बारिश और बाढ़ के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाए बढ़ गईं हैं। सोमवार को छह अन्य लोगों को सांप ने डस लिया जिन्हे इलाज के लिए लोहिया अस्पताल लाया गया। अमृतपुर थाने के गूजरपुर निवासी रनवीर (25), गनुआपुर निवासी ध्रुव सिंह के पुत्र मानव (4), नवाबगंज के नगला दुर्ग निवासी इंद्रपाल के पुत्र प्रज्ज्वल (16) , राजेपुर थाने के गांव कनकापुर निवासी पवन (23), हरदोई जिले के थाना सवायजपुर के गांव मुरकदा निवासी नरेंद्र (22) और शाहजहांपुर जिले के थाना मिर्जापुर के गांव पिड़आ निवासी अवधेश की पत्नी कुसमा (35) को संर्पदंश के बाद लोहिया अस्पताल मेें भर्ती कराया गया। इलाज के बाद हालत में सुधार हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed