फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sir, do not fill the warden food

साहब, वार्डन नहीं देती पेट भर भोजन

Sat, 03 Sep 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद Updated Sat, 03 Sep 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Sir, do not fill the warden food
केंद्र सरकार हिमाचल में ऑटोमेटिड एसएमएस योजना शुरू करने जा रही है।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजेपुर में छात्राओं से मिलने आए अभिभावकों को जब छात्राओं ने आपबीती सुनाई तो वह आग बबूला हो गए। छात्राओं ने वार्डन पर कई गंभीर आरोप लगाए। बीएसए ने जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के गांव किराचन निवासी रामनरेश, सुरेंद्र पाल, पन्नालाल और लालाराम की बेटियां कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय राजेपुर में पढ़ती हैं। शनिवार को ये लोग जब अपनी बेटियों से मिलने विद्यालय पहुंचे तो छात्राओं ने आरोप लगाया कि उन्हें हल्की-हल्की सिर्फ दो रोटियां दी जाती हैं, जिससे वह भूखी रह जाती हैं
विज्ञापन


। दोबारा रोटियां मांगने पर वार्डन पिटाई कर देती हैं। छात्राओं ने बताया कि उन्हें सुबह के नाश्ते में खराब केले दिए जाते हैं। कुछ अच्छे फलों को थाली में रखकर फोटो विभाग को भेज दिए जाते हैं। छात्राओं ने बताया कि दस-दस छात्राओं की टोलियां बनवाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोली की छात्राओं को विद्यालय में रसोइयों के साथ भोजन में भी हाथ बंटाने के लिए मजबूर किया जाता है। ऐसा न करने पर उनकी पिटाई की जाती है। वार्डन संतोष पाठक ने बताया कि छात्राओं को पेट भर भोजन दिया जाता है, उनके साथ मारपीट करने का आरोप गलत है।


अभिभावकों ने आरोप लगाया कि वार्डन ने उनसे जबरदस्ती लिखवाकर लिया है, कि छात्राओं की तबियत ठीक न होने के कारण उन्हें घर ले जा रहे हैं। अभिभावकों का कहना है कि वह इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करेंगे। बीएसए संदीप चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है।

मामले की जांच बीईओ से कराई जाएगी और संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed