{"_id":"695c142b46dd11ee2c00669b","slug":"sir-despite-repeated-complaints-the-encroachment-on-government-land-has-not-been-removed-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-135361-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: साहब, कई बार शिकायत के बाद भी सरकारी भूमि से नहीं हटा कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: साहब, कई बार शिकायत के बाद भी सरकारी भूमि से नहीं हटा कब्जा
Tue, 06 Jan 2026 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 06 Jan 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो-19 समाधान दिवस में शिकायतें सुनते डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी व एसपी आरती सिंह। सूचना विभाग
फर्रुखाबाद। ऑफीसर्स क्लब फतेहगढ़ में सोमवार को तहसील सदर के संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी व एसपी ने फरियाद सुनी। इस दौरान कई बार शिकायत के बावजूद सरकारी भूमि कब्जामुक्त न होने का मामला सामने आया। जिलाधिकारी ने एसडीएम को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। राजस्व विभाग की 35, पुलिस की 10, विकास विभाग की दो, बिजली की चार व अन्य विभागों की 8 शिकायतों सहित कुल 59 शिकायतें आईं। इसमें तीन शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने एसपी आरती सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ ऑफीसर्स क्लब में शिकायतें सुनीं। गांव पिथूपुर मेहंदिया निवासी अभिषेक ने शिकायत की कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सरकारी भूमि पर दबंग काबिज हैं। वह 15 वर्ष से फसल बोकर काट भी रहे हैं। लेखपाल का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारी टीम गठित कर नाप नहीं कराएंगे, तब तक पैमाइश संभव नहीं हैं। उन्होंने सरकारी भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग की।
शहर के जफर शाह रिजवी ने शिकायत की कि नवाब के परिजन मोहल्ला बहादुरगंज स्थित बारादरी मकबरा की 36 डिसमिल सरकारी भूमि हड़पने की नीयत से अधिकारियों के नाम दुरुपयोग भी कर रहे हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है। जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेेत्र के गांव पठकपुर निवासी शिवम वर्मा ने मसेनी चौराहा स्थित निजी अस्पताल के संचालक व डॉक्टर के खिलाफ पत्नी का गलत इलाज करने व लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है।
विज्ञापन
फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी उर्मिला ने जेल के सिपाही के खिलाफ खेत पर जबरन कब्जे का प्रयास करने, तमंचे से धमकाने व पुत्र ध्रुव का अपहरण कर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाकर कार्रवाई की मांग की।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को समय से शिकायतें निस्तारित करने के आदेश दिए। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, सीएमओ डॉ. अवनींद्र कुमार, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय आदि अधिकारी मौजूद रहे।