फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sipahi ne helmet mara, 2 ghayal

सिपाही के हेलमेट मारने से बइक असंतुलित होकर पोल से टकराई, दो दोस्त घायल

Tue, 22 Sep 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
sipahi ne helmet mara, 2 ghayal
नवाबगंज। गल्ला मंडी रोड पर चेकिंग के दौरान गरुण वाहिनी के सिपाही ने बाइक सवार युवक के न रुकने हेलमेट फेंककर मार दिया। इससे बाइक असंतुलित होकर पोल से टकरा गई। बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। एक की हालत नाजुक है। घटना होते ही गरुण वाहिनी की टीम मौके से खिसक गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव शैहपुरा निवासी अवनीश यादव(22) मंगलवार सुबह अपने दोस्त गांव महमदपुर कमामराज निवासी हिमांशु के साथ कस्बे से कोचिंग पढ़ कर बाइक से घर जा रहा था। गल्ला मंडी रोड पर गरुण वाहिनी के प्रभारी दरोगा व सिपाही चेकिंग कर रहे थे। वहां से गुजरने पर सिपाही ने अवनीश को रुकने का इशारा किया लेकिन अवनीश ने बाइक भगा दी। इस पर सिपाही ने पीछे से हेलमेट फेंक कर मारा जो अवनीश के सिर में लगा। इससे वह बाइक से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सामने बिजली के पोल से जा टकराई। अवनीश का सिर पोल से टकरा गया। हेलमेट न पहने से होने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हिमांशु के हल्की चोट आई। घटना के बाद गरुण वाहिनी के प्रभारी सिपाहियों के साथ मौके से खिसक गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने अवनीश को सीएचसी पहुंचाया। एसओ ने सीएचसी जाकर उसके हाल चाल लिए। हालत गंभीर होने पर उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन पहुंच गए। एसओ राकेश शर्मा ने बताया कि गरुण वाहिनी के सिपाही के हेलमेट मारने बात उन्होंने अधिकारियों को बता दी है। जांच के बाद दोषी सिपाही के खिलाफ अधिकारी कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed