फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sipahi kam mile

जनपद में कि सिपाही पर इक्कीस सौ लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

Sun, 27 Sep 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
sipahi kam mile
फर्रुखाबाद। जनपद में एक सिपाही पर इक्कीस सौ लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है। चालीस फीसदी पद रिक्त पड़े हैं। आबादी लगातार बढ़ रही है। ऐसे में जनता की सुरक्षा पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है।
विज्ञापन

जनपद की आबादी 22 लाख है। इनकी सुरक्षा के लिए जिले में मात्र एक हजार 47 सिपाही ही तैनात हैं। ऐसे में आबादी के हिसाब से 21 सौ लोगों की सुरक्षा एक सिपाही के जिम्मे है। इसके अलावा राजनीतिक कार्यक्रम, धरना प्रदर्शन, जाम से लेकर कोटेदारों के चयन, कर्मचारी यूनियन के चुनाव में भी पुलिस की ड्यूटी लगाई जाती है। फोर्स की कमी से जूझ रहे जिले से हर माह पुलिस मुख्यालय लखनऊ में नियतन व उपलब्ध फोर्स की सूचना भेजी जाती है। इसके बाद भी जिले में फोर्स की बढ़ोत्तरी नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

पद- नियतन- उपलब्ध- रिक्त
निरीक्षक- 36- 17- 19
उपनिरीक्षक- 245- 163- 82
दीवान- 454- 377- 83
सिपाही- 1560- 1047- 513
कोट
जनपद से हर माह उपलब्ध फोर्स की जानकारी मुख्यालय में भेजी जाती है। कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए पुलिसकर्मी दिन रात मेहनत करते हैं। अजय प्रताप, प्रभारी एसपी/एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed