फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   sipaahiyon se loot ka prayaas, maarapeet aur patharaav

सिपाहियों से लूट का प्रयास, मारपीट और पथराव

Sat, 25 Aug 2018 11:56 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Sat, 25 Aug 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
sipaahiyon se loot ka prayaas, maarapeet aur patharaav
demo pic
थाना क्षेत्र के बिजलीघर के पास बनेे ढाबे में शुक्रवार रात सादी वर्दी में खाना खाने जा रहे सिपाहियों को गिहार बस्ती के युवकों ने पीट दिया। युवकों को पकड़ने गई पुलिस जीप पर हमलावरों ने पथराव भी किया। इससे पुलिस बैरंग लौट गई। एसपी के आदेश पर कई थानों की पुलिस ने देर रात छापेमारी कर चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस मुख्य आरोपी को नहीं पकड़ सकी।
विज्ञापन



शुक्रवार देर रात सादी वर्दी में थाने के सिपाही रामप्रकाश और सहदेव विद्युत उपकेंद्र के पास बने ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। गिहार बस्ती के पास विश्वनाथ गिहार नामक युवक ने सिपाही रामप्रकाश पर लूट के उद्देश्य से हमला बोल दिया। विश्वनाथ को पकड़ लिया तो उसने शोर मचाकर साथियों को बुला लिया। उन लोगों ने सिपाही राम प्रकाश और सहदेव को पीट दिया। सिपाहियों की सूचना एसओ प्रदीप सिंह फोर्स के साथ गिहार बस्ती पहुंचे। पुलिस को देख गिहार बस्ती के लोगों ने पुलिस जीप पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन



इससे पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। एसओ ने एसपी को मामले से अवगत कराया।
एसपी के आदेश पर कमालगंज, जहानगंज, फतेहगढ़ कोतवाली, महिला थाना पुलिस और क्यूआरटी के जवानों ने रात गिहार बस्ती में छापा मारा। पुलिस के छापे से भगदड़ मच गई। पुलिस ने सुरेश कुमार, सुभाष कुमार, राजू और राजेश कुमार निवासी गिहार बस्ती को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही राम प्रकाश की तहरीर पर विश्वनाथ समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए हमलावरों को जेल भेज दिया गया है। जल्द ही मुख्य आरोपी विश्वनाथ को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed