फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sick woman dies during treatment after drinking poison

Farrukhabad News: जहर पीने से बीमार महिला की उपचार के दौरान मौत

Wed, 10 Jan 2024 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sick woman dies during treatment after drinking poison
शमसाबाद। जहर पीने से बीमार महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई ने ससुराल में गृह क्लेश का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गोविंदपुर निवासी सोनू जाटव की 25 वर्ष की पत्नी नीलम ने शुक्रवार रात गृह क्लेश में जहर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसको सीएचसी लेकर गए। वहां हालत खराब देखकर डॉक्टर ने नीलम को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के बाद नीलम को परिजनों ने नर्सिंग होम में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सोमवार रात नीलम की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे भाई राजेश ने बताया कि बहन नीलम की 14 महीने पहले सोनू के साथ शादी की थी। ससुराल में गृह क्लेश के कारण बहन ने डाई पी थी। फाेरेंसिक टीम व एसओ बलराज भाटी ने मौके पर जांच की। नायब तहसीलदार की मौजूदगी में पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ बलराज भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed