फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sick passenger died in train, Farrukhabad station

यूपी: बीमार यात्री की ट्रेन में मौत, फर्रुखाबाद स्टेशन पर उतारा गया शव

Sun, 06 Jun 2021 05:57 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 06 Jun 2021 05:57 PM IST
सार

पुत्र विजय की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को बोगी से उतारा। जीआरपी ने विजय से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Sick passenger died in train, Farrukhabad station
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जनपद बस्ती के अधेड़ की ट्रेन में मौत हो गई। पुत्र की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव उतारा। अधेड़ गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था और एक माह से बीमार चल रहा था। जनपद बस्ती थाना लालगंज रम्पूर्वा निवासी जमुना तेली (49) गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते थे।
विज्ञापन


एक माह पहले वह बीमार हो गया। जानकारी पर पुत्र विजय पाल गुजरात पहुंच गया। पुत्र ने पिता का इलाज करवाया। तबीयत में कुछ सुधार होने पर वह पिता को अहमदाबाद एक्सप्रेस में बैठाकर घर ले जा रहा था। रविवार सुबह छह बजे ट्रेन रेलवे स्टेशन फर्रुखाबाद पहुंची।
विज्ञापन


विजय ने पिता को नाश्ता करवाया। तभी उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और बोगी में ही मौत हो गई। पुत्र विजय की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को बोगी से उतारा। जीआरपी ने विजय से पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम हाउस में विजय ने बताया कि वह दो भाई  हैं। उसकी बहन पूनम की शादी हो चुकी है। मां विधावती को पिता की मौत की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed