फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shringirampur's folk artist will join the culture department

Farrukhabad News: संस्कृति विभाग से जुड़ेंगे श्रृंगीरामपुर के लोक कलाकार

Fri, 24 Oct 2025 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 24 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Shringirampur's folk artist will join the culture department
फोटो-01, श्रृंगीरामपुर में प्रस्तुति देते लोक कलाकार। संवाद
कमालगंज। श्रृंगीरामपुर के लोक कलाकार अब प्रदेश के संस्कृति विभाग से जुड़ेंगे। आयोजनों के लिए इनका पंजीकरण किया जाएगा। इससे लोक कलाकार अपनी रंगमंचीय व गायन प्रतिभा को नया मुकाम दे सकेंगे।
विज्ञापन

पौराणिक नगरी श्रृंगीरामपुर में लोक कलाओं का इतिहास पुराना है। आल्हा गायन, कीर्तन, रंगमंचीय अभिनय व रामलीला कार्यक्रमों की प्रस्तुति से लोक कलाकार जुड़े हैं। श्रृंगीरामपुर में लोक कलाकार अजय द्विवेदी, श्यामजी मिश्रा, जितेंद्र कुमार तिवारी, शालू पांडेय सहित कई कलाकारों ने अपनी कला प्रतिभा से दूर-दूर तक छाप छोड़ी है। यह कलाकार कई जिलों में रंगमंच व रामलीला कार्यक्रमों में सराहना पा चुके हैं।
विज्ञापन

भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी ने लोक कलाकारों को प्रोत्साहन दिए जाने पर जोर दिया है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स का कहना है कि श्रृंगीरामपुर के लोक कलाकारों का प्रदेश के संस्कृति विभाग में पंजीकरण हो, इसके लिए उन्हें पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। ग्राम प्रधान पिंटू यादव ने बताया कि पंजीकरण होने से लोक कलाकारों को और अधिक ख्याति मिल सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन


सशक्तीकरण की गूंज

लोक कलाकार अजय दुबे कहते हैं कि श्रृंगीरामपुर के कलाकार अपने अभिनय में गायकी का भी प्रयोग करते हैं। कीर्तन कार्यक्रम में भक्ति गंगा व लोकगीत में महिला सशक्तीकरण की गूंज होती है। मानो तो मैं गंगा मां हूं... गीत सराहा जा रहा।

नई पीढ़ी भी जुड़ेगी

आल्हा गायन मंडली के अस्तल निवासी चंद्रपाल यादव कहते हैं कि लोक गायन को सरकारी संरक्षण मिलेगा तो नई पीढ़ी भी परंपराओं और अपनी माटी से जुड़ी रहेगी। आल्हा गायन मंडली एटा, मैनपुरी, हरदोई, औरैया, कन्नौज आदि जिलों में प्रस्तुति देती है।

फोटो-01, श्रृंगीरामपुर में प्रस्तुति देते लोक कलाकार। संवाद

फोटो-01, श्रृंगीरामपुर में प्रस्तुति देते लोक कलाकार। संवाद

फोटो-01, श्रृंगीरामपुर में प्रस्तुति देते लोक कलाकार। संवाद

फोटो-01, श्रृंगीरामपुर में प्रस्तुति देते लोक कलाकार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed