फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shringirampur will shine on the tourism map

Farrukhabad News: पर्यटन नक्शे पर चमकेगा श्रृंगीरामपुर

Sun, 28 Sep 2025 05:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 05:48 AM IST
विज्ञापन
Shringirampur will shine on the tourism map
फोटो-07,कमालगंज के श्रृंगीरामपुर में पोर्टल का शुभारंभ करते जिलाधिकारी, विधायक व अन्य व अन्य। स
कमालगंज। सप्तऋषि क्षेत्र स्थित तीर्थस्थली श्रृंगीरामपुर में शनिवार को विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कहा गया कि ग्राम पर्यटन योजना में शामिल ऋषि श्रृंगी की तपोभूमि की चमक शीघ्र ही देश के पर्यटन नक्शे में दिखेगी।
विज्ञापन


श्रृंगीरामपुर गंगा किनारे श्रृंगीऋषि मंदिर के निकट प्राचीन संकटमोचन हनुमान मंदिर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर व जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने किया। इसमें भोजपुर विधायक ने कहा कि अब श्रृंगीरामपुर में सभी मंदिर सड़कों से जुड़ गए।
विज्ञापन

पर्यटन अतिथि गृह, धर्मशाला, प्रवेश द्वार के काम हुए। श्रृंगीरामपुर पर्यटन के नक्शे में प्रदेश ही नहीं देश में महत्वपूर्ण स्थान हासिल करेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि विकसित श्रृंगीरामपुर से विकसित फर्रुखाबाद का रास्ता बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक व जिलाधिकारी ने विश्व पर्यटन दिवस पर फर्रुखाबाद के इतिहास, संस्कृति व पर्यटन से जुड़ी बेवसाइट जारी की। प्रोजेक्ट फर्रुखाबाद के तहत पोर्टल की बेवसाइट www.farrukhabad.org है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी दीप्ति वत्स, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र ने भी विचार रखे। संचालन सचिन सिंह ने किया। चेयरमैन पुष्पराज सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, महंत काका तिवारी मंचासीन रहे।
उधर, जिलाधिकारी ने ग्वालियर महाराजा से जुड़े अस्तल क्षेत्र को देखा। मां त्रिपुरसुंदरी शक्ति सिद्धिपीठ के दर्शन कर परिसर का अवलोकन किया। डीएम ने मौके पर मौजूद क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से कहा कि पर्यटन विकास में यहां की संभावनाओं को देखा जाए। महंत आशुतोषानंद, वंश बाजपेई व यश बाजपेई ने परिसर में स्थित विलक्षण मंदिरों की जानकारी दी।

गोवंश छोड़ने वाले पशुपालकों पर होगा मुकदमा

कमालगंज। श्रृंगीरामपुर में किसानों ने जिलाधिकारी से आशुतोष कुमार से शिकायत की कि कुंडपुरा के कुछ पशुपालक करीब ढाई सौ पालतू गोवंशों को रात में छोड़ देते हैं। किसान समरपाल, रामतीर्थ, किशनपाल आदि ने कहा कि इससे किसानों की फसल चौपट हो रही हैं।
सचिव आलोक दुबे ने कहा कि छोड़े गए गोवंशों को अभियान चालाकर कई बार पकड़कर गोशालाओं में भिजवाया गया। डीएम ने किसानों से कहा कि वह उन्हें लिखित शिकायत दें। पालतू गोवंश छोड़ने वालों पर पशुपालकों पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। विहिप के जिलाध्यक्ष श्याम मोहन तिवारी ने हनुमंत धाम के सामने जल निकासी को पक्का नाला, संकट मोचन मंदिर में समर, वाटर कूलर व समाधिस्थल के विकास के लिए ज्ञापन दिया।

गांव की बीए छात्रा हर्षिता मिश्रा ने डीएम से भेंट कर आईएएस की तैयारी को अपना मिशन बताया। ग्राम पर्यटन गांव नीमकरोरी, सोता बहादुरपुर, नगला हूसा की महिलाओं ने तैयार समान के स्टॉल लगाए। श्रृंगीरामपुर की लोक संगीत टोली के भजन की सराहना कर टोली का पंजीकरण प्रदेश के सांस्कृतिक विभाग में कराए जाने की घोषणा की गई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed