{"_id":"60561dcb8ebc3e592071dc88","slug":"shringirampur-a-pilgrimage-center-for-50-lakhs-farrukhabad-news-knp618837118","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास
विज्ञापन
जहानगंज स्थित शीतगृह में योजनाओं के लोकार्पण कार्यक्रम में बोलते विधायक नागेंद्र सिंह राठौर।
- फोटो : FARRUKHABAD
50 लाख से संवरेगा तीर्थस्थल शृंगीरामपुर
कमालगंज। तीर्थस्थल शृंगीरामपुर में 50 लाख रुपये से विकास कार्य कराएं जाएंगे। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने 60 अन्य कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया। सरकार के चार वर्ष के विकास कार्यों पर पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
जहानगंज के एक शीतगृह में कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में लोकनिर्माण विभाग द्वारा बनाए गई 32 सड़कों व अन्य कार्यों का लोकार्पण व चार कार्यों का शिलान्यास किया गया। वहीं ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के 24 कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास हुआ। जहानगंज चौराहे से मोहम्मदाबाद व बहोरिकपुर से मोहम्मदाबाद मार्ग के चौड़ीकरण का शिलान्यास होने पर लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
मोहम्मदाबाद व कमालगंज विकास खंड के दो सौ से अधिक सामुदायिक शौचालयों व चार सौ विद्यालयों के सुंदरीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया गया। ग्राम सचिवालय के रूप में स्थापना के लिए पंचायत घर निर्माण का शिलान्यास भी हुआ। विधायक ने कहा कि कोरोना से एक साल कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
शेष तीन वर्षों में मुख्यमंत्री ने प्रदेश को ऊंचे मुकाम पर पहुंचाने में सफलता पाई है। गांव में मूलभूत सुविधाए मुहैया हुई हैं। वीरेंद्र सिंह राठौर, डॉ. भूदेव सिंह राजपूत, प्रदीप सिंह, गुरुचरन आजाद, अरविंद कटियार आदि भी मौजूद रहे। संचालन भाजपा के जिला मंत्री फतेहचंद राजपूत ने किया।