फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shows in hockey league competition

हॉकी लीग प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 20 Feb 2021 08:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Shows in hockey league competition
स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी। - फोटो : FARRUKHABAD
हॉकी लीग प्रतियोगिता में दिखाया दमखम
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम फतेहगढ़ में शुरू हुई जिला हॉकी लीग-2021 प्रतियोगिता में पहले दिन खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। चार मैच खेले गए, इसमें से एक मैच में कोई हारजीत नहीं हुई। दोनों टीमें बराबर रहीं।
जिला ओलंपिक संघ फर्रुखाबाद के तत्वावधान में हॉकी प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। इसका शुभारंभ डीडीओ दुर्गा दत्त शुक्ला व अतिरिक्त एसडीएम सुनील यादव ने किया। डीडीओ ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। एसडीएम ने कहा कि खेल अनुशासन में रहना सिखाता है। पहला मैच केडी सिंह बाबू क्लब व ध्यानचंद क्लब के मध्य हुआ। दोनों टीमों ने 6-6 गोल किए। इससे दोनों टीमें बराबर पर रहीं।
विज्ञापन

दूसरा मैच परगट सिंह क्लब व मोहम्मद शाहिद क्लब के बीच हुआ। इसमें मोहम्मद शाहिद क्लब ने 10-4 के अंतर में जीत हासिल की। तीसरा मैच केडी सिंह और धनराज पिल्ले क्लब के बीच में हुआ। इसमें केडी सिंह क्लब की टीम ने 4-1 के अंतर से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथा मैच परगट सिंह और ध्यानचंद क्लब के मध्य हुआ। इसमें ध्यानचंद क्लब टीम ने 4-2 के अंतर से जीत लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका मोहम्मद नदीम अहमद, रवि, सुरेंद्र यदव ने निभाई। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष अंजुम दुबे, सचिव अवनींद्र कुमार, लक्ष्मण टंडन, चमन टंडन, अफजल अहमद, सलीम कुरैशी और जिला क्रीड़ाधिकारी कर्मवीर पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed