फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shower of awards on the talent of the meritorious

Farrukhabad News: मेधावियों की प्रतिभा पर पुरस्कारों की बौछार

Thu, 15 Jun 2023 12:56 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 15 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
Shower of awards on the talent of the meritorious
फर्रुखाबाद। मेधावियों की प्रतिभा पर पुरस्कारों की बौछार हुई। पुरस्कार पाकर मेधावी खुशी से फूले नहीं समाए।प्रभारी मंत्री ने कहा कि शिक्षक प्रतिभा को तलाशें और फिर उसे तराशें। तभी देश आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया गया। मेधावियों को लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव कार्यक्रम दिखाया गया। प्रभारी मंत्री ने जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, विधायक सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता व जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह के साथ वर्ष 2023 के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 21 मेधावी छात्र/छात्राओं का सम्मानित किया। इंटरमीडिएट के राज्य स्तर पर सम्मानित मेधावी छात्र प्रखर सिंह व ललित कुमार को एक-एक लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक, मेडल, प्रशस्ति पत्र, टेबलेट दिया गया। जिला स्तर के मेधावियों में हाईस्कूल की तान्या शाक्य, अभय शाक्य, शिवांशी अवस्थी, वानी कटियार, आकर्ष पाल, उत्कर्ष, महक कौशल, सुयश सक्सेना, जूली, रिया राजपूत, जबकि इंटरमीडिएट की अनुष्का सक्सेना, आदित्य रतन शाक्य, अलीना फातिमा, पूर्णिमा सिंह, रश्मी पाल, छविराम, नबीला जबी सिद्दीकी, ईशू राजपूत व अंशिका चौहान सम्मानित की गईं। सभी को 21-21 हजार रुपये की डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुरस्कार की धनराशि सीधे मेधावियों के खातों में भेजी जा चुकी है। प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेधावियों के साथ ही इस मुकाम तक पहुंचाने वाले उनके माता-पिता भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि प्रतिभा को तलाशना और फिर तराशना शिक्षकों व समाज की जिम्मेदारी है। प्रतिभाशाली गरीब बच्चे की आर्थिक मदद करें। शिक्षक अपने विद्यालय में गुरु बनकर छात्र/छात्राओं को शिक्षा के साथ दिशा व संस्कार भी दें। इससे बच्चों में मानवीय विचारधारा का विकास हो। प्रभारी मंत्री ने मेधावियों से कहा कि वह मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें और आगे बढ़ें। राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें। पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, विश्वास गुप्ता, डीआईओएस नरेंद्र पाल सिंह, डीएस राठौर, शिवांग रस्तोगी आदि मौजूद रहे। समारोह संचालन दीपिका राजपूत ने किया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने बढ़ाया मेधावियों का सम्मान
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कलक्ट्रेट सभागार में हुए मेधावी सम्मान समारोह में मेधावियों को मेडल, प्रशस्तिपत्र व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। अमर उजाला फाउंडेशन व प्रशासन की ओर से दोहरा सम्मान पाकर मेधावी खुशी से गदगद दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed