{"_id":"68f646182532a0d6c70eccbe","slug":"showed-strength-in-under-14-state-level-cricket-farrukhabad-news-c-222-1-ka11004-131655-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: अंडर-14 राज्य स्तरीय क्रिकेट में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: अंडर-14 राज्य स्तरीय क्रिकेट में दिखाया दम
Mon, 20 Oct 2025 07:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 20 Oct 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
फोटो-25, विजेता ट्राफी के साथ कानपुर मंडल टीम के खिलाड़ी। स्रोत: टीम मैनेजर
फर्रुखाबाद। राज्य स्तरीय अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।
कानपुर मंडल की टीम ने सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज को 38 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। टीम में फर्रुखाबाद के तीन खिलाड़ी शामिल रहे।
जनपद गोरखपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में 18 अक्तूबर को खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर सैफई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। कानपुर मंडल की टीम ने निर्धारित 15 ओवरों में नौ विकेट खोकर 99 रन बनाए। जिले के कर्नल ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज के शनि ने अंतिम ओवर में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दो चौकों की सहायता से 10 रन जोड़े।
टीम की ओर से कानपुर के विराट शुक्ला ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 रन बनाए। टीम के कप्तान दिव्य प्रकाश गिरी ने भी जिम्मेदारी भरी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सैफई की टीम 11वें ओवर में मात्र 61 रन पर सिमट गई।
टीम की धारदार फील्डिंग से छह बल्लेबाज रन आउट हुए। गेंदबाजी में शक्ति ने दो, श्लोक और विराट ने एक-एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन के लिए विराट शुक्ला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का समापन राजकीय जुबली इंटर कॉलेज, गोरखपुर में हुआ। एमएलसी धर्मेंद्र सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। टीम मैनेजर डीपीवीपी इंटर कॉलेज फर्रुखाबाद के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अर्जुन प्रताप सिंह ने खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर बधाई दी। बताया कि विजेता टीम से खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।