फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shot in dispute over temple land

Farrukhabad News: देवस्थान की जमीन की रंजिश में गोली मारी

Sat, 23 Nov 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Shot in dispute over temple land
राजेपुर। शनि मंदिर पर दीपक जलाकर घर लौटते वक्त कुछ लोगों ने ग्रामीण पर हमला बोल दिया। गोली लगने से उनके हाथ की उंगली कटकर दूर जा गिरी। घायल को सीएचसी के बाद लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल के पुत्र ने एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। मामले की जांच इंस्पेक्टर क्राइम को दी गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव तुसौर निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह (55) को मकान से कुछ दूर मंदिर से लौटते वक्त गोली मारकर घायल कर दिया गया था। उसके बाद उन्हें सीएचसी और लोहिया अस्पताल लाया गया। घायल के पुत्र मनीष सिंह ने तहरीर दी। इसमें कहा कि गांव में ठाकुरद्वारा आश्रम की 150 बीघा जमीन को लेकर उनका मुकदमा चल रहा है।
विज्ञापन

पिता बृहस्पतिवार रात शनि मंदिर से घर लौट रहे थे, रास्ते में एक नामजद ने तीन अज्ञात की मदद से हमला बोलकर गोली चला दी। पिता के हाथ की एक उंगली कटकर दूर जा गिरी। परिवार के लोग पहुंचने पर आरोपी लाठी-डंडों से पीट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में भर्ती कराने के बाद उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया है।
इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या जांच में गोली चलने की बात संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर मिली है। इसकी जांच इंस्पेक्टर क्राइम कामता प्रसाद गौतम को सौंपी गई है। समयसीमा में जांच रिपोर्ट देने को कहा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed