फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shot after shot of rehearsal

रिहर्सल के बाद के मार दी गोली

Wed, 22 Feb 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Wed, 22 Feb 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
Shot after shot of rehearsal
- फोटो : demo pic
पत्नी के हत्या के मामले में पुलिस ने जीआरपी सिपाही, उसके पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि जीआरपी सिपाही ने पहले रिहर्सल किया फिर गोली मार दी।
विज्ञापन


इसके पीछे जीआरपी सिपाही की एक शिक्षिका से प्रेम संबंध की भी बात सामने आई है। पुलिस ने तमंचा बरामद करने का भी दावा किया है।
 कन्नौज जीआरपी चौकी में तैनात सिपाही गोविंद की पत्नी ऋचा की मंगलवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

गोविंद घटना के तुरंत बाद शक के दायरे में आ गया। पुलिस ने गोविंद और उसके पिता रिटायर दरोगा श्यामलाल व भाई धर्मेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। गोविंद के मोबाइल के कॉल डिटेल निकाले गए तो कानपुर की एक शिक्षिका के साथ मैसेज का आदान-प्रदान करने के तथ्य सामने आए।
विज्ञापन


यह शिक्षिका की पोस्टिंग कन्नौज के एक स्कूल में है। एसपी सुभाष सिंह बघेल ने बताया कि कोतवाल फतेहगढ़ और स्वाट टीम को सक्रिय किया गया। गोविंद के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया तमंचा व खोखा झाड़ियों से बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पुलिस को पता चला कि सिपाही गोविंद जब से छुट्टी पर आया था तब से पत्नी ऋचा को कार से रोज इधर-उधर ले जाकर किस जगह पर हत्या की जाए, इसका रिहर्सल कर रहा था। मंगलवार को उसने अपनी पत्नी की हत्या करके शव को पूर्व योजना के अनुसार लोको रोड पर फेंक दिया।



एसपी ने बताया कि पुलिस ने सारे सबूतों को जुटाने के बाद पिता, भाई और गोविंद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर, गोविंद का कहना है कि उसने अपनी पत्नी की हत्या नहीं की है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने तीनों को 14 दिन की रिमांड पर जिला जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed