{"_id":"656f4dbca6d49ae54009d166","slug":"shortage-of-trainers-in-iti-burden-on-youth-farrukhabad-news-c-12-1-knp1074-499013-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: आईटीआई में प्रशिक्षकों की कमी, युवाओं पर भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: आईटीआई में प्रशिक्षकों की कमी, युवाओं पर भारी
Tue, 05 Dec 2023 09:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Tue, 05 Dec 2023 09:50 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकार युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देकर उन्हें हुनरमंद बनाने पर जोर दे रही है, लेकिन जनपद के युवाओं को अधूरे अभ्यास के जरिए हुनर के पंख लगाए जा रहे हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में भले ही आधुनिक मशीनें आ गई हों, लेकिन प्रशिक्षण देने के लिए न के बराबर अनुदेशक (ट्रेनर) हैं।
जनपद के तीन आईटीआई में 188 के सापेक्ष सिर्फ 42 का ही स्टाफ है। 113 के बजाए मात्र 27 अनुदेशकों के सहारे ही युवाओं का भविष्य गढ़ा जा रहा है। मशीनिष्ट के अनुदेशक फिटर तो इलेक्ट्रानिक के अनुदेशक मैकेनिक का प्रशिक्षण दे रहे हैं।
जनपद में ठंडी सड़क स्थित फर्रुखाबाद, तहसील अमृतपुर व तहसील कायमगंज में आईटीआई हैं। फर्रुखाबाद आईटीआई में 18 और अमृतपुर व कायमगंज आईटीआई में 12-12 ट्रेडें हैं। फर्रुखाबाद नोडल आईटीआई होने के चलते सिर्फ यहीं पर प्रधानाचार्य की नियुक्ति हैं। कायमगंज व अमृतपुर आईटीआई में प्रधानाचार्य नहीं हैं। इन दोनों आईटीआई में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी व चौकीदार तक की तैनाती नहीं है।
विज्ञापन
कायमगंज आईटीआई में तैनात कार्यदेशक ब्रजेश सिंह ही फर्रुखाबाद व अमृतपुर आईटीआई का भी कार्य देखते हैं। कायमगंज व अमृतपुर में इलेक्ट्रिानिक मशीन, आइटी लैब व इंजीनियरिंग ड्राइंग समेत कई पदों पर एक भी अनुदेशक की तैनाती नहीं है।
आइटीआइ फर्रुखाबाद स्टॉफ
पद - संख्या - कार्यरत कर्मचारी - रिक्त पद
वरिष्ठ सहायक - 04 - 02 - 02
कनिष्ठ सहायक - 02 - 00 - 02
प्रधानाचार्य - 01 - 01 - 00
कार्यदेशक - 06 - 00 - 06
अनुदेशक - 53 - 17 - 36
भंडार परिचर - 01 - 01 - 00
भंडारी - 01 - 00 - 01
कार्यशाला परिचर - 04 - 01 - 03
चतुर्थ श्रेणी - 16 - 08 - 09
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
आईटीआई कायमगंज का स्टाफ
कनिष्ठ सहायक - 02 - 00 - 02
प्रधानाचार्य - 01 - 00 - 01
कार्यदेशक - 03 - 01 - 02
अनुदेशक - 30 - 05 - 25
वरिष्ठ सहायक - 01 - 01 - 00
भंडार परिचर - 01 - 00 - 01
भंडारी - 01 - 00 - 01
कार्यशाला परिचर - 02 - 00 - 02
चतुर्थ श्रेणी - 09 - 00 - 09
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आईटीआई अमृतपुर स्टाफ
कनिष्ठ सहायक - 02 - 01 - 01
वरिष्ठ सहायक - 01 - 00 - 01
प्रधानाचार्य - 01 - 00 - 01
कार्यदेशक - 03 - 00 - 03
अनुदेशक - 30 - 05 - 25
भंडार परिचर - 01 - 00 - 01
भंडारी - 01 - 00 - 01
कार्यशाला परिचर - 02 - 00 - 02
चतुर्थ श्रेणी - 09 - 00 - 09
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्ष 2023-24 में तीनों आईटीआई में पंजीकृत छात्र
आईटीआई का नाम - छात्र संख्या
फर्रुखाबाद - 648
अमृतपुर - 404
कायमगंज - 380
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बोले जिम्मेदार
व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्रालय लखनऊ को समय-समय पर पत्र भेजकर आईटीआई में स्थित स्टाफ के बारे में अवगत कराया जाता है। तीनों आईटीआई में अनुदेशकों की कमी है, लेकिन जो हैं, उन्हीं से बच्चों को बेहतर प्रशिक्षण दिलवाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रतिदिन कक्षाएं चलती हैं। नियुक्ति तो शासन स्तर से ही होती है। इसमें वह कुछ नहीं कर सकते।’
- राजवीर सिंह, नोडल व प्रधानाचार्य, आईटीआई फर्रुखाबाद