{"_id":"6839f5ef416094b1900bf087","slug":"shops-were-demolished-on-the-pretext-of-beautification-now-encroachment-is-done-by-transformers-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-106346-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सुंदरीकरण के बहाने गिराईं दुकानें अब ट्रांसफार्मरों से अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सुंदरीकरण के बहाने गिराईं दुकानें अब ट्रांसफार्मरों से अतिक्रमण
Fri, 30 May 2025 11:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 30 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मुख्य चौराहे त्रिपौलिया चौक के सुंदरीकरण के बहाने तीन साल पहले बहुमंजिला दो दुकानें गिराई गईं। अब उसी जमीन पर बिजली विभाग ने खंभों और प्लेटफार्म बनाकर ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी कर दी है।
इससे यहां वाहनों का फंसना तय माना जा रहा है। यही नहीं हादसों को लेकर दुकानदार भी आशंकित हैं। इससे व्यापारियों में आक्रोश पनप रहा है।
शहर के चौक पर बनी पांच मंजिला इमारत को चौक के सुंदरीकरण और अतिक्रमण में होने की बात कहकर प्रशासन ने तीन साल पहले गिरा दी थी। यही नहीं दूसरी तरफ भी एक दो मंजिला दुकान गिराई गई। इसके अलावा चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क के दोनों तरफ करीब डेढ़-डेढ़ मीटर सैकड़ों मकान व दुकानें गिराई गई थीं।
लंबे इंतजार के बाद नालियों का निर्माण पूरा हो सका। अब बिजली विभाग ने खंभों और ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग का काम शुरू किया। शहर का सबसे व्यस्ततम और महत्वपूर्ण त्रिपौलिया चौक को चौड़ा करने की मंशा से खाली की गई जमीन पर बिजली विभाग ने ट्रांसफार्मर लगाने के लिए खंभे लगा दिए और प्लेटफार्म बना दिया। इससे वहां से गुजरने वाले वाहनों को दिक्कत होना तय है।
विज्ञापन
यही नहीं आसपास दुकानदारों को ट्रांसफार्मरों से होने वाले हादसे की आशंका भी है। जिम्मेदारों ने चौक को और चौड़ा करके सुंदरीकरण के बजाय उस पर अतिक्रमण करना शुरू कर दिया है। इससे जाम की समस्या की आशंका जताई जा रही है।