फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shops opened in the morning, police cracked sticks

सुबह ढिलाई देख खुलीं दुकानें, पुलिस ने फटकारी लाठियां

Tue, 21 Apr 2020 09:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Shops opened in the morning, police cracked sticks
शहर में लॉकडाउन का उड़ता मजाक। - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। लॉकडाउन के दौरान शहर समेत जिले भर में मंगलवार सुबह के वक्त ढील दिखी। लोग बड़ी संख्या में घरों से निकले। कई स्थानों पर दुकानें भी खुलीं, मगर जैसे ही इसकी भनक प्रशासन को लगी, तो पुलिस ने डंडा फटकार कर दुकानों के शटर गिरवा दिए। चेतावनी दी कि दवाई, कृषि संबंधी, सब्जी, रिपेयरिंग को छोड़कर कोई भी दुकान नहीं खुलेगी। कुछ देर पुलिस ने चौराहों-तिराहों पर चेकिंग भी की। रोज की अपेक्षा सड़कों पर वाहन अधिक दिखे।
विज्ञापन

लॉकडाउन में छूट की संभावनाओं के चलते व्यापारियों ने कई दुकानें खोल लीं। दोपहिया, चौपहिया वाहनों के अलावा पैदल भी लोग बड़ी संख्या में घरों से निकले। इसकी भनक लगते ही कोतवाली और मऊदरवाजा पुलिस सक्रिय हो गई। कोतवाल वेदप्रकाश पांडेय ने माइक से बाजार में दुकानें न खोलने की घोषणा की।
विज्ञापन

सभी चौराहों, तिराहों पर एक साथ सख्ती से चेकिंग शुरू की गई। लिंजीगंज बाजार में पुलिस बल ने लाठियां फटकार कर दुकानों को बंद करवा दिया। चेतावनी दी कि यदि लॉकडाउन का उल्लंघन किया, तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। बावजूद इसके अन्य दिनों की अपेक्षा सड़कों पर वाहनों की संख्या ज्यादा दिखी। दवा की दुकानों के अलावा मंगलवार को बीज भंडार, कृषि यंत्र, इंजीनियरिंग, टायर पंक्चर, सब्जी की दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार सुबह आठ बजे बाजार में सब्जी, किराना आदि की दुकानें खोली गईं। मगर कुछ ही देर में पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दीं। थानाध्यक्ष आरके शर्मा, कसबा इंचार्ज सुबोध कुमार, दरोगा नितिन कुमार, आशू कुमार आदि ने कस्बे में सख्ती दिखाकर दुकानें बंद करवा दीं। थानाध्यक्ष ने बताया कि किसी भी हाल में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अमृतपुर प्रतिनिधि के अनुसार सुबह के वक्त आम दिनों की तरह दुकानें खुलीं। इस पर एसडीएम बृजेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह यादव ने कसबे में राउंड लगाकर दुकानों को बंद कराया। पुलिस ने कुछ लोगों को डंडे दिखाकर दुकानें बंद करवा दीं। कृषि, दवा आदि की दुकानें खुली रहीं।

मोहम्मदाबाद प्रतिनिधि के अनुसार संकिसा रोड पर ब्यूटी पार्लर, कपड़ा, मीट, पान मसाला आदि की दुकानें सुबह ही खुल गईं। दोपहर में डीएम मानवेंद्र सिंह, एसपी डा. अनिल मिश्र जब कसबे से निकले, तो पुलिस ने लाठियां फटकार कर दुकानों को बंद कराया। इस दौरान दुकानदारों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed