{"_id":"5f11b1ba8ebc3e6385174297","slug":"shopkeeper-admitted-in-farrukhabad-farrukhabad-news-knp571650011","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर से मिठाई की दुकान में लगी आग, दुकानदार को अस्पताल में किया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर से मिठाई की दुकान में लगी आग, दुकानदार को अस्पताल में किया भर्ती
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में मिठाई की दुकान में चाय बनाते समय शुक्रवार को सिलिंडर के पाइप में आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में दुकानदार झुलस गया और जान बचाने के लिए छत से कूद गया। आसपास के लोगों ने उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। दमकल टीम ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गा कालोनी निवासी बृजेश गुप्ता(42) की रेलवे रोड फतेहगढ़ में मिठाई और चाय की दुकान है। शुक्रवार दिन में करीब 11 बजे वह दुकान में गैस चूल्हे पर चाय बना रहे थे। अचानक गैस ने आग पकड़ ली और पाइप जलने के बाद दुकान में आग फैल गई। इसको बुझाने का प्रयास करने में बृजेश गया।
आग की लपटों के कारण दुकान से बाहर नहीं निकल पाया और छत के ऊपर बने कमरे की खिड़की से छलांग लगा दी। आसपास के दुकानदारों ने घायल और झुलसी हालत में दुकानदार को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
सूचना पाकर फतेहगढ़ कोतवाल घटना स्थल पर पहुंचे। साथ ही दमकल टीम ने पहुंच कर आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि आग से करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।