फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shivering stopped due to mercury being 5 degrees, relief in the afternoon

Farrukhabad News: पारा 5 डिग्री होने से छूटी कंपकंपी, दोपहर में राहत

Thu, 09 Jan 2025 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 09 Jan 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Shivering stopped due to mercury being 5 degrees, relief in the afternoon
शहर में घने कोहरे से गुजरते वाहन।  - फोटो : शहर में घने कोहरे से गुजरते वाहन।
फर्रुखाबाद। गुरुवार को पारा 5 डिग्री तक पहुंच गया। इससे पानी जमने जैसा अहसास होने लगा। तेज पछुआ हवाएं और कोहरा ने भी दिक्कतें पहुंचाईं। हालांकि दोपहर करीब 12 बजे आसमान साफ होकर धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

करीब 12 दिन से आसमान बादलों से घिरा रहा। लोगों को सूर्यदेव के दर्शन तक नहीं हुए। गुरुवार को तापमान में खासी गिरावट आई। न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेंटीग्रेड और अधिकतम 17 तक पहुंच गया। सुबह के वक्त घरों में टंकी का पानी बर्फ जमने जैसा हो गया। इससे घरेलू कामकाज में खासी दिक्कतें हुईं। तेज कोहरा और पछुआ हवाओं की वजह से लोग देर से घरों से निकले।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर करीब 12 बजे आसमान साफ होने पर तेज धूप खिल गई। इससे बड़ी संख्या में लोग घरों के बाहर, छतों पर धूप सेंकते दिखे। मगर शाम ढलते ही फिर बर्फीली हवाओं ने लोगों को खासा परेशान किया। लोग जल्दी ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed