फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shivangi Miss India, Mallika Miss U.P.

शिवांगी मिस इंडिया और मल्लिका बनी मिस यूपी

Mon, 18 Jan 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shivangi Miss India, Mallika Miss U.P.
फर्रुखाबाद में आयोजित युवा महोत्सव में मिस कानपुर रीजन विंध्या गुप्ता व मिस्टर कानपुर रीजन हर्ष - फोटो : FARRUKHABAD
शिवांगी मिस इंडिया, मल्लिका मिस यूपी
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। युवा महोत्सव के तहत ब्यूटी विद ब्रेन-2021 ऑनलाइन प्रतियोगिता में शाहजहांपुर की शिवांगी मिश्रा को मिस इंडिया और आगरा की मल्लिका जेश को मिस उत्तर प्रदेश का ताज मिला है। शुभी अग्रवाल को मिस और शशांक मिश्रा मिस्टर फर्रुखाबाद चुने गए। नाइजीरिया की ओनियोजायर फेथ को मिस वर्ल्ड 2021 चुना गया है।
17वें फर्रुखाबाद युवा महोत्सव 2021 के तहत सोमवार को समिति अध्यक्ष डॉ. संदीप शर्मा ने कोविड-19 के कारण आवास पर ऑनलाइन 17वीं ब्यूटी विद ब्रेन प्रतियोगिता कराई। मिस कंटेस्ट में प्रतिभागियों ने काली जींस सफेद शर्ट, काली जींस काला या लाल सैंडो टाप, ब्लू डेनिम हॉट पैंट एवं शर्ट, गाउन में ऑनलाइन रैंप वॉक किया।
विज्ञापन

मिस्टर कंटेस्ट के लिए काली जींस सफेद शर्ट, कोट पैंट में ऑनलाइन वीडियो पर रैंप पर वॉक किया। प्रतिभागियों से सवाल पूछे गए तो अधिकांश अपने व्यक्तित्व की विशेषता, देश के उपराष्ट्रपति का नाम, संसद और विधान मंडल के अंगों के नाम, कानपुर मंडल के मंडलायुक्त, फर्रुखाबाद के डीएम, एसपी, नगर मजिस्ट्रेट का नाम, नाम नहीं बता पाए। इससे कई प्रतिभागी प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में शुभी अग्रवाल को मिस फर्रुखाबाद, शिवी दुबे को मिस फर्रुखाबाद प्रिंसेज 2021 चुना गया। शशांक मिश्रा मिस्टर और अनुराग कनौजिया मिस्टर ग्रांड फर्रुखाबाद बने। आकाश राठौर को मिस्टर फर्रुखाबाद प्रिंस, आदर्श श्रीवास्तव को मिस्टर माडल फर्रुखाबाद 2021 चुना गया।
कानपुर मंडल स्तर पर विंध्या गुप्ता को मिस कानपुर रीजन, हर्ष दुबे को मिस्टर कानपुर रीजन, अयान अफरीदी को मिस्टर कानपुर रीजन प्रिंस, विशाल राजपूत को मिस्टर माडल कानपुर रीजन 2021 चुना गया है। उत्तर प्रदेश स्तर पर आगरा की मल्लिका जेश को मिस उत्तर प्रदेश, कानपुर की आयुषी बाजपेई को मिस प्रिटी, मुजफ्फर नगर की श्रीजी राठी को मिस ग्रांड उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की इंद्राणी विश्वास को मिस उत्तर प्रदेश अर्थ, मथुरा की पूनम सिसोदिया को मिस उत्तर प्रदेश प्रिंसेज 2021 चुना गया।
फर्रुखाबाद की प्रेरणा कटियार को मिस टीन उत्तर प्रदेश 2021 से नवाजा गया। लखनऊ की बाग्मी पांडेय को मिस्टर उत्तर प्रदेश, फर्रुखाबाद के प्रशांत तिवारी को मिस्टर उत्तर प्रदेश प्रिंस और हर्ष ठाकुर को मिस्टर माडल उत्तर प्रदेश 2021 चुना गया।
राष्ट्रीय स्तर पर शाहजहांपुर की शिवांगी मिश्रा को मिस इंडिया, कानपुर की शैफाली सिंह को मिस इंडिया प्रिंसेज, चंदौली की डॉ. श्रीगल राज को मिस ग्रांड इंडिया, हाथरस की स्नेहा शर्मा को मिस प्रिटी इंडिया, एटा की सुरक्षा राजपूत को मिस सुपर माडल आफ इंडिया 2021 चुना गया है।

फर्रुखाबाद के मोहम्मद अमान खान को मिस्टर इंडिया प्रिंस का ताज मिला है। नाइजीरिया के आबिया स्टेट की मिस ओनियोजायर फेथ को मिस वर्ल्ड का ताज मिला है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि जो विजेता प्रतिभागी जिले में थे, उनको ताज दिया गया है और अन्य लोगों का उनके पास भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed