फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Shivam of Panchal branch and Jagdeep of Fatehgarh branch became president

पांचाल शाखा के शिवम व फतेहगढ़ शाखा के जगदीप बने अध्यक्ष

Sun, 27 Mar 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Shivam of Panchal branch and Jagdeep of Fatehgarh branch became president
भारत विकास परिषद फतेहगढ़ शाखा के नवनियुक्त पदाधिकारी। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। भारत विकास परिषद की दो शाखाओं का वार्षिक चुनाव संपन्न हो गया। पांचाल शाखा के शिवम गुप्ता और फतेहगढ़ शाखा के सरदार जगदीप सिंह को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नई कमेटी एक साल तक काम करेंगी।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद शाखा फतेहगढ़ का चुनाव प्रांत से आए चुनाव अधिकारी आलोक गुप्ता की देख रेख में हुआ। सर्वसम्मति से सरदार जगदीप सिंह को अध्यक्ष, श्रीकिशन को सचिव, गगन चतुर्वेदी को वित्त सचिव तथा बरखा सक्सेना को महिला संयोजक चुना गया। इस मौके पर कन्हैया लाल जैन, केके श्रीवास्तव, एनके सक्सेना, सरदार रनवीर सचदेवा, चमन टंडन, संदीप शुक्ला, बलराम यादव रहे। संचालन अवनींद्र कुमार ने किया।
विज्ञापन

भारत विकास परिषद की पांचाल शाखा के चुनाव में जयपुर प्रांत के अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवम गुप्ता, सचिव अनिल कुमार सक्सेना, वित्त सचिव बृजेश कुमार गुप्ता, महिला संयोजक रत्नेश पाल, उपाध्यक्ष अवधेश दीक्षित व अनिल द्विवेदी, सचिव अशोक सक्सेना, वित्त सचिव पंकज गुप्ता आदि को शपथ ग्रहण कराई। इसमें मुख्य अतिथि प्रांतीय अधिकारी रमेश चंद्र गुप्ता ने परिषद की जानकारी दी। इस मौके पर कन्हैया लाल जैन, रमेशचंद्र राजपूत आदि थे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शिवम गुप्ता ने राष्ट्रीय गीत से समापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed