{"_id":"64c008b02f8811da1c0753ad","slug":"sharp-weapons-in-two-sides-seven-injured-including-couple-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-244-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो पक्षों में चले धारदार हथियारए दंपति समेत सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो पक्षों में चले धारदार हथियारए दंपति समेत सात घायल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। पुराने विवाद के चलते ब्रह्मदेव मंदिर से पूजा करके लौटते वक्त दो पक्षों में धारदार हथियार चल गए। इस पर एक पक्ष से मां-बेटा और दूसरे पक्ष से दंपति और उसकी तीन पुत्रियां लहूलुहान हो गईं। हमलावर ने दो बकरियों पर भी धारदार हथियार से हमला किया। घायलों को सीएचसी के बाद लोहिया अस्पताल लाया गया। एसपी विकास कुमार ने लोहिया अस्पताल का जायजा लिया।
मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव पट्टी खुर्द में मंगलवार शाम ज्ञानी कुमार (38) की पत्नी आरती (36) गांव के पास ही ब्रह्मदेव मंदिर से पूजा अर्चना करके लौट रहे थीं। पुराने विवाद के चलते गांव के ही शेर मोहम्मद की मां और आरती में विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। लाठी डंडे चलने के साथ पथराव हो गया। आरोप है कि शेर मोहम्मद ने घर से धारदार हथियार लेकर ताबड़तोड़़ हमला दिया। इसमें ज्ञानी कुमार, आरती, उसकी बेटी सौम्या (14), सनम (12), झलक (10) लहूलुहान हो गईं। दूसरे पक्ष के शेर मोहम्मद और उनकी वृद्ध मां अकबरी भी खून से लथपथ हो गईं। दोनों पक्षों को थाना पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। इसके बाद आरती को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
आरएसएस के अभय प्रताप सिंह ने बताया कि ज्ञानी कुमार उनके खेतों में बटाईदार है। कई बार आरोपी उस पर हमला बोल चुके हैं, मगर पुलिस ने हर बार कुछ लोगों की शह पर समझौता करवा दिया। शेर मोहम्मद ने दो बकरियों को भी काटा है। हालांकि पुलिस बकरी को डंडा मारने को लेकर विवाद होना बता रही है। सूचना मिलते ही एसपी विकास कुमार, सीओ सिटी प्रदीप सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे। बजरंग दल और आरएसएस पदाधिकारियों ने उन्हें घटना से अवगत कराया। एएसपी डॉ. संजय कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। गांव में दोनों पक्षों में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।