फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sharadiya Navratri worshiping Goddess Katyayani on the sixth day

ढोलक की थाप, मजीरा की खनक पर गाए छंद

Fri, 04 Oct 2019 06:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Sharadiya Navratri worshiping Goddess Katyayani on the sixth day
भोलेपुर स्थित वैष्णो देवी मंदिर में सजा मां का दरबार। - फोटो : FARRUKHABAD
पिता के कुल की रक्षा का संदेश देने वाली नवदुर्गा के छठे स्वरूप कात्यायनी देवी का शुक्रवार को विशेष पूजन हुआ। भक्तों ने देवालयों के अलावा घरों में भी ढोलक की थाप और मजीरों की धुन पर छंदों से माता को रिझाने का प्रयास किया। जिले भर के देवी मंदिर दिन भर मंत्रोच्चार से गुंजायमान रहे। भक्तों का भी देवी के दर्शन को रेला उमड़ता रहा।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र के छठे दिन तपबल से कात्यायन ऋषि के घर जन्मी माता कात्यायनी का शुक्रवार को विशेष पूजन किया गया। सरस्वती के लिए समर्पित माता के इस स्वरूप का छात्र-छात्राओं ने विद्या अर्जित करने को साधना की।
विज्ञापन

शहर के बढ़पुर स्थित माता शीतला देवी मंदिर, गुरुगांव देवी मंदिर, फतेहगढ़ के भारतमाता मंदिर, भोलेपुर के मां वैष्णो देवी मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह पांच बजे से भक्तों की कतारें लग गईं। मंदिरों के साथ घरों में भी देवी गीतों, छंदों का दौर चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम को घरों में बहनों ने गीत गाए। मंदिरों में भक्तों की सुरक्षा को महिला-पुरुष पुलिस बल तैनात रहा। उधर मंदिर भी देवी के मंत्रों से गूंजते रहे जबकि घरों में भी भक्तों के व्रत व पूजन का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed