फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven staff-officers engaged in maintenance of buses

Farrukhabad News: बसों की देेखरेख में लगाए सात कर्मचारी-अधिकारी

Thu, 18 May 2023 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 18 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Seven staff-officers engaged in maintenance of buses
फर्रुखाबाद। रोडवेज बसों में कमियों को पूरी तरह दुरुस्त किए बिना ही चालकों को सौंपने की मनमानी पर अंकुश लगेगा। बसों की रोजाना देखरेख के लिए सात अधिकारी-कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यह हर कमी का बारीकी से परीक्षण करेंगे और इसकी रिपोर्ट बनाकर देंगे।
विज्ञापन

स्थानीय डिपो की फतेहगढ़ कार्यशाला में बसों की मरम्मत और जरूरी सामान न होने की आए दिन शिकायतें होती रहती हैं। इन शिकायतों का समय से निस्तारण करने तथा सच परखने के लिए एआरएम आरसी यादव ने सात कर्मियों व अधिकारियों को लगाया है। रविवार को कार्यालय सहायक प्रथम संतोष कुमार, सोमवार को जूनियर फोरमैन लालाराम, मंगलवार को केंद्र प्रभारी गौरीशंकर, बुधवार को कार्यालय सहायक द्वितीय राधा, गुरुवार को जूनियर फोरमैन सक्षम, शुक्रवार को प्रधान लिपिक बलवीर सिंह तथा शनिवार को खुद एआरएम कार्यशाला में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

यह सभी ड्यूटी कर्मचारी-अधिकारी कार्यशाला से निकलने वाली बसों में शीशों की स्थिति, आग बुझाने का सिलिंडर, स्टेपनी, सीटों की स्थिति, टूलकिट आदि का परीक्षण करके अपनी रिपोर्ट बनाएंगे। कर्मचारियों के लगने से लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों पर भी अंकुश लगेगा। यहां बता दें कि कई बार चालक बस में कमियां बताते रहते हैं, मगर उसे सही किए बिना ही दबाव बनाकर बस सौंप दी जाती है। इसकी आए दिन चालक शिकायत भी करते रहते हैं। मगर ड्यूटी से हटाने की धमकी देकर उन्हें बसें सौंप दी जाती थीं। अब इस पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बस अड्डा परिसर में बिजली आपूर्ति सुबह से ही आती जाती रही। बस अड्डा पर लगे जेनरेटर में सुबह से ही डीजल खत्म हो गया। लिहाजा नहीं चल सका। ऐसे में प्रतीक्षालय और दफ्तरों में लगे पंखे भी बंद रहे। भीषण गर्मी में कर्मचारी और यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed