{"_id":"67c5eda44d02ab4f8607186f","slug":"seven-injured-in-collision-between-e-rickshaw-and-bike-condition-of-two-critical-farrukhabad-news-c-222-1-frk1003-121344-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में सात घायल, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: ई-रिक्शा व बाइक की भिड़ंत में सात घायल, दो की हालत गंभीर
Mon, 03 Mar 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Mon, 03 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। कादरीगेट थाना क्षेत्र के गांव अलादादपुर निवासी मंजू देवी अपने ससुर के साथ शादी समारोह में गई थी। सोमवार सुबह सभी लोग ई-रिक्शा से वापस घर जा रहे थे। गांव वेग के पास सामने से आ रही बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। इससे ई-रिक्शा पलट गया। अनियंत्रित होकर बाइक गिर गई। दुर्घटना में मंजू देवी, बेटी संजना, बेटा शिवा, देवर अनिकेत, ससुर श्यामलाल के अलावा बाइक सवार महेश कुमार व हर्ष कुमार घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने बाइक सवार महेश कुमार और संजना की हालत गंभीर बताते हुए लोहिया रेफर कर दिया। (संवाद)
-- -- -- -
रंजिश में युवक को रास्ते में रोक पीटकर किया घायल
कमालगंज। थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर देवराजपुर निवासी शिवजीत सोमवार शाम कस्बा में बाजार करने आया था। करीब 7 बजे वह वापस घर जा रहा था। तभी रास्ते में देवराजपुर में कोटेदार के घर के सामने पुरानी रंजिश में पांच-छह युवकों ने उसे रोक लिया। युवकों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से मारपीट कर दी। इससे उसके चोटें आई है। शिवजीत घायल अवस्था में थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी। पुलिस ने घायल का सीएचसी में उपचार कराया। (संवाद)