फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven infected including two inmates of Central Jail

सेंट्रल जेल के दो कैदियों सहित सात संक्रमित

Wed, 30 Dec 2020 10:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:17 PM IST
विज्ञापन
Seven infected including two inmates of Central Jail
जनपद में बुधवार को सात लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें सेंट्रल जेल के दो कैैदी भी शामिल हैं। जिले में अब तक 4597 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 4453 संक्रमित कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं, जबकि 83 लोग जान गवां चुके हैं। जिले में अभी 61 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण का सिलसिला थम नहीं रहा है। जांच रिपोर्ट में सेंट्रल जेल फतेहगढ़ के दो और कैदी संक्रमित निकले। शहर के मोहल्ला नुनहाई स्ट्रीट निवासी महिला व बरौन निवासी महिला कोरोना की चपेट में हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी युवक, सिठऊपुर निवासी वृद्ध और ब्लॉक बढ़पुर के गांव रशीदपुर निवासी महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहगढ़ स्थित एल-2 अस्पताल का जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे से वार्डों में सफाई व्यवस्था देखी। अस्पताल में मात्र दो मरीज भर्ती बताए गए। डीएम ने मरीज कुलदीप से बात कर स्वास्थ्य, उपचार व भोजन व्यवस्था की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed