फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven gamblers arrested, two bikes and six mobile phones recovered

Farrukhabad News: सात जुआरी पकड़े, दो बाइकें, छह मोबाइल मिले

Mon, 13 Oct 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 13 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Seven gamblers arrested, two bikes and six mobile phones recovered
अमृतपुर। थाना पुलिस ने अमैयापुर के पास जुआ खेलते सात जुआरियों को पकड़ लिया। मौके से आठ हजार रुपये, दो बाइकें और छह मोबाइल फोन बरामद किए गए। वहीं फड़ से एक लाख रुपये मिलने की चर्चा रही।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार को गांव अमैयापुर स्थित एक खेत में छापा डाला। इस दौरान पुलिस ने सात लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों ने अपने नाम ब्रह्मपाल निवासी जिला शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर के गांव पापड़ी, सिगुरापुर निवासी रामदत्त, रघुनंदन, थाना अमृतपुर के गांव हरसिंहपुर निवासी दीप सिंह, धीरेंद्र प्रताप, कुबेरपुर कुड़रा निवासी सतेंद्र व अमैयापुर निवासी रामप्रकाश बताए।
विज्ञापन

जुआरियों से मौके पर करीब एक लाख से अधिक रुपये मिलने की बात चर्चा का विषय बनी रही। इसका ऑडियो भी चल रहा है, इसमें एक ग्रामीण बता रहा है कि किसके पास कितने रुपये निकले हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी ऑडियो की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोनू शाक्य ने बताया कि जो आरोप लगाए जा रहे हैं, वह गलत हैं। सात जुआरियों को पकड़ा गया है। मौके से जो रुपये व सामग्री बरामद हुई, उसे ही दिखाया गया है। ऑडियो पोस्ट होने की जानकारी उन्हें नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed