फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven employees of Irrigation Department trapped in the house

घर में घुस कर मारपीट में फंसे सिंचाई विभाग के सात कर्मचारी

Wed, 04 Mar 2020 06:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Seven employees of Irrigation Department trapped in the house
फर्रुखाबाद। सिंचाई विभाग के कर्मचारी की पत्नी ने विभाग के सात कर्मचारियों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है। इसमें घर में घुसकर मारपीट करने और दो लाख रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नरायनपुर निवासी माधुरी देवी ने सिंचाई विभाग के बड़े बाबू स्वदेश दुबे, चंद्र प्रकाश दुबे, सागर दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, प्रदीप कुमार अवस्थी व फतेहगढ़ के मोहल्ला नवदिया निवासी कर्मचारी विवेक दुबे, पप्पू के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इसमें कहा कि उसके पति दीपक कुमार कठेरिया सिंचाई विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। नौ माह पूर्व आरोपियों ने आपस में मिलकर पति से एटीएम कार्ड, उसका कोड नंबर लिखा कागज, चेक बुक छीन ली थी। चेक पर जबरन हस्ताक्षर भी करा लिए थे। चेक निरस्त करने के लिए बैंक में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पति के खाते से हर माह 10 से 15 हजार रुपये एटीएम के माध्यम से निकाल लेते हैं। इसका विरोध करने पर 19 फरवरी की शाम को सभी आरोपी घर आए और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। तभी पति आ गए और मारपीट का विरोध किया तो उनकी भी पिटाई कर दी।
आरोपियों ने दो लाख रुपये की मांग की। रुपये न देने पर पति को गायब करने की धमकी दी। परिवाद पर पीड़िता के बयान के लिए 6 मार्च की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed