फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seven cows were killed after being hit by the Antyodaya Express train.

Farrukhabad News: अंत्योदय एक्सप्रेस से टकराकर सात गोवंशों की मौत, 20 मिनट खड़ी रही

Tue, 06 Jan 2026 01:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Tue, 06 Jan 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Seven cows were killed after being hit by the Antyodaya Express train.
कमालगंज(फर्रुखाबाद)। कानपुर-कासगंज रेल मार्ग पर सोमवार तड़के घने कोहरे के बीच तीन स्थानों पर अलग-अलग ट्रेनों की चपेट में आने से नौ गोवंशों की मौत हो गई। इसमें गांव नगला दाऊद स्थित नवीन मंडी के पास गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से सात गोवंशों की मौत होने से करीब 20 मिनट ट्रेन खड़ी रही। दो अन्य स्थानों पर हुए हादसों में दो गोवंशों की और मौत हुई हुई है।
विज्ञापन

कमालगंज थाना क्षेत्र के नगला दाऊद स्थित नवीन मंडी के निकट सोमवार तड़के करीब 4:17 बजे गोवंशों का झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। तभी फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर जा रही गोरखपुर अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 22,921 से गोवंशों का झुंड टकरा गया। इससे सात गोवंशों की मौत हो गई। एक गर्भवती गाय का पेट फटने से गर्भ में पल रहा बच्चा भी बाहर आ गया और उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रेन झटका देकर रुक गई। जानकारी पर गुमटी पर तैनात कर्मचारी मौके पर पहुंच गया और रेलवे ट्रैक साफ किया गया। करीब 20 मिनट बाद ट्रेन अगले स्टेशन के लिए रवाना हुई। सुबह करीब आठ बजे घटना की जानकारी पर अखिल भारतीय गौरक्षा महासंघ के प्रदेश महामंत्री अब्दुल जब्बार, जिलाध्यक्ष हरिगिरि, ब्लाक अध्यक्ष शिवम ठाकुर टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी खंड विकास अधिकारी अनिल चंद्रा को दी। इसके बाद नगर पंचायत की जेसीबी से गड्ढा खोदकर शवों का अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा दूसरे हादसे में सुबह करीब सात बजे गौसपुर गुमटी के निकट मालगाड़ी की चपेट में आने से एक गोवंश की मौत हो गई।
तीसरा हादसा शेखपुर के पास हुआ। यहां भी ट्रेन से कटकर गोवंश की मौत हुई। पर यह पता नहीं चल सका कि किस ट्रेन से गोवंश टकराया है। वहां गोवंश शव क्षतविक्षत में पड़ा होने पर जानकारी हो सकी।

अखिल भारतीय गोरक्षा संघ के कार्यकर्ताओं ने पहुंच पुलिस को सूचना दी। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर शवों को दफनाया। ब्लाक अध्यक्ष शिवम ठाकुर ने बताया कि उन्होंने घटना के संबंध में बीडीओ को बताया और मदद की मांग की तो उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed