फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Senior accountant of police office caught taking bribe, jailed

Farrukhabad News: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिस ऑफिस के वरिष्ठ लेखाकार को जेल

Sun, 16 Nov 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Senior accountant of police office caught taking bribe, jailed
फोटो-18, पुलिस की कार में बीच में बैठा वरिष्ठ लेखाकार हरेंद्र चौहान। संवाद - फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद
फर्रुखाबाद। 15 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिस ऑफिस के वरिष्ठ लेखाकार को विजिलेंस ने शनिवार को लखनऊ स्थित भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शिकायत करने वाले हेड कांस्टेबल को गैरहाजिर कर दिया गया है। वह अपने कार्यालय में भी नजर नहीं आया। फतेहगढ़ स्थित पुलिस ऑफिस में प्रधान लिपिक शाखा में तैनात जनपद अंबेडकर नगर थाना टांडा के गांव दहियावर निवासी हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार वर्मा को यात्रा भत्ता का 1.45 लाख रुपये भुगतान होना है।
विज्ञापन

इसके लिए वह पुलिस ऑफिस में तैनात जनपद बुलंदशहर के खुर्जा क्षेत्र के गांव अरनिया निवासी वरिष्ठ लेखाकार हरेंद्र चौहान के कार्यालय के चार माह से चक्कर लगा रहा था। वरिष्ठ लेखाकार ने उससे 20 प्रतिशत रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे में उसकी शिकायत पर विजिलेंस ने शुक्रवार सुबह 15 हजार रुपये रिश्वत लेते वरिष्ठ लेखाकार हरेंद्र चौहान को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था। विजिलेंस वरिष्ठ लेखाकार को अपने साथ लेकर कानपुर चली गई थी। इधर एसपी आरती सिंह ने उसे निलंबित कर दिया था। शनिवार को विजिलेंस ने वरिष्ठ लेखाकार को लखनऊ ले जाकर भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
वहीं, शनिवार को पुलिस ऑफिस में सन्नाटा पसरा रहा। वरिष्ठ लेखाकार का परिवार इन दिनों की मेरठ की सदर कोतवाली के मोहल्ला कृष्णा नगर में रहता है। वह लखनऊ पहुंच गया। मामले में हेड कांस्टेबल आदित्य कुमार वर्मा को शुक्रवार को गैरहाजिर कर दिया गया है।

विजिलेंस इंस्पेक्टर राजन कुमार रावत ने बताया कि आरोपी को कोर्ट संख्या 8 में पेश किया गया। वहां से वह जेल भेज दिया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

फोटो-18, पुलिस की कार में बीच में बैठा वरिष्ठ लेखाकार हरेंद्र चौहान। संवाद

फोटो-18, पुलिस की कार में बीच में बैठा वरिष्ठ लेखाकार हरेंद्र चौहान। संवाद- फोटो : सिंहपुर डेरा बंजारा में आग लगने से जले घर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed