फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seeds and cash stolen from the fertilizer shop

खाद की दुकान से बीज व नगदी चोरी

Mon, 08 Mar 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Seeds and cash stolen from the fertilizer shop
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। जहानगंज रोड स्थित खाद की दुकान की दीवार तोड़कर चोर रुपये, बीज समेत 98 हजार का माल पार कर दिया। सोमवार सुबह चोरी की जानकारी होेने पर दुकानदार ने थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन

मोहल्ला शास्त्री नगर निवासी अरुण कुमार राठौर की गांव ककरैया में जहानगंज मार्ग पर जागृति खाद भंडार के नाम से दुकान है। रविवार रात रात चोर सीढ़ी लगाकर दुकान की छत पर चढ़ गए। दीवार तोड़कर चोरों ने जीने के दरवाजे की कुंडी खोली और दुकान में पहुंच गए।
विज्ञापन

गोलक में रखे 12 हजार रुपये, तीन बोरी मक्का बीज, एक किलो तरबूज बीज और स्टेब्लाइजर आदि चुरा ले गए। चोर सीढ़ी दुकान के पास खेत में छोड़ गए। सुबह करीब साढ़े आठ बजे अरुण के पुत्र अर्पित ने दुकान पहुंचे। ग्राहक को रुपये लौटाने के लिए गोलक खोली तब चोरी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्पित की सूचना पर उपनिरीक्षक सूर्यप्रकाश उपाध्याय ने जांच की। अर्पित ने बताया कि चोर 86 हजार रुपये का सामान ले गए हैं। अरुण कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक अजय नारायण सिंह ने बताया कि जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed