{"_id":"68e6acea482fdd51530dbd7e","slug":"security-guard-dies-after-falling-from-bholepur-overbridge-farrukhabad-news-c-222-1-frk1002-131077-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भोलेपुर ओवरब्रिज से गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भोलेपुर ओवरब्रिज से गिरकर सिक्योरिटी गार्ड की मौत
Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-02, मृतक अजय कुमार। स्रोत परिजन
फर्रुखाबाद। भोलेपुर ओवरब्रिज से गिरकर सिक्योरिटी गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
भोेलेपुर ओवरब्रिज के नीचे अंडरपास का निर्माण हो रहा है। सोमवार रात करीब 12.30 बजे फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नलकूप कॉलोनी बेवर रोड धंसुआ निवासी अजय कुमार (40) ओवरब्रिज से नीचे गिर पड़ा। कर्नलगंज चौकी के सिपाही विजेंद्र कुमार गश्त कर रहे थे, उन्होंने अंडरपास के नीचे अजय को घायल पड़ा देखा। पुलिस ने एंबुलेंस से उसे लोहिया अस्पताल भिजवाया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
अजय के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी। रात करीब 3.30 बजे भाई विजय कुमार व विनोद कुमार आदि परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। अजय चार भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। शव देख मां सरला देवी व पत्नी रत्ना देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में भाई विजय कुमार ने बताया कि अजय कैंट फतेहगढ़ में सिक्योरिटी गार्ड था। उसके कोेई बच्चा नहीं है। फतेहगढ़ कोतवाली प्रभारी रणविजय सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया ओवरब्रिज से गिरकर मौत होना लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता चलेगा। परिजनों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।