फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Security arrangements will be made on the Navami

नवमी पर सुरक्षा व्यवस्था को रहेगें के चाक चौबंद इंतजाम

Sun, 06 Oct 2019 06:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:39 PM IST
विज्ञापन
Security arrangements will be made on the Navami
बढ़पुर देवी मंदिर के बाहर लगा सुरक्षा व्यवस्था में फोर्स। - फोटो : FARRUKHABAD
दुर्गा नवमी पर शहर के मंदिरों में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों पर दरोगा, सिपाही के अलावा सादे कपड़ों में फोर्स तैनात की गई है। महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की घटनाओं पर रोकथाम के लिए महिला सिपाहियों को मंदिर के बाहर व अंदर तैनात किया गया है।
विज्ञापन

एसओ के अलावा सर्किल के सीओ सोमवार को देर शाम तक भ्रमणशील रहेंगे। एएसपी की देखरेख में जिले भर में दुर्गा नवमी पर पुलिस व होमगार्ड की तैनाती की गई है।
दुर्गा नवमी पर मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ उमड़ती हैं। लोग कन्या भोज भी कराते हैं। दिन भर लोगों का आवागमन रहता है। ऐसे में जेबकतरे व चोर उचक्के भी सक्रिय हो जाते है। चेन तोड़ने वाली महिलाएं भी मंडराती हैं। इन सब पर लगाम लगाने के लिए एएसपी त्रिभुवन सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

मंदिरों पर इलाके के थाने के अलावा होमगार्ड भी तैनात किए गए हैं। बढ़पुर के शीतला माता मंदिर में अष्टमी को ही पांच होमागार्ड व सिपाही की ड्यूटी लगाई गई है। नवमी को यहां अतिरिक्त फोर्स लगाया जाएगा। गुरुगांव मंदिर पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां मऊदरवाजा एसओ विनय प्रकाश राय के अलावा कई थानो के दरोगा व सिपाही लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह चार बजे से ही मंदिर पर फोर्स पहुंच जाएगी। एएसपी ने बताया कि सभी मंदिरों पर दुर्गा नवमी पर होमगार्ड के अलावा दरोगा व सिपाही तैनात किए गए हैं। महिला सिपाहियों को भीड़ वाले मंदिरों पर लगाया गया है। यातायात व्यवस्था के लिए प्रभारी देवेश को टीम के साथ लगाया है।
कहीं भी जाम न लगे इसको लेकर चौराहों-तिराहों पर ट्रैफिक के होमगार्ड व जवान मौजूद रहेंगे। एसओ अपने इलाके के मंदिरों का भ्रमण कर जायजा लेंगे। सर्किल के सीओ भी पूरे दिन भ्रमणशील रहेंगे।

जरूरत पड़ने पर रिक्रूट भी लगाए जाएंगे
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि नवमी के दिन सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए है। इसके बाद भी कहीं फोर्स की आवश्यकता पड़ेगी तो वहां पर पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूटों को लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed