{"_id":"5995e2814f1c1b98128b4741","slug":"section-370-and-35-a-will-be-completed-from-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर से खत्म होगी धारा 370 व 35ए : साक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर से खत्म होगी धारा 370 व 35ए : साक्षी
farrukhabad
Updated Fri, 18 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते सांसद साक्षी महाराज।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35ए को समाप्त किया जाएगा। वर्ष 2018 में राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। यह बात उन्नाव के भाजपा सांसद सच्चिदानंद हरि साक्षी ने गुरुवार को सातनपुर में पत्रकारों से बातचीत में कही।
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि शिया वक्फ बोर्ड के शपथपत्र देने के बाद राम मंदिर निर्माण के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। वह शिया को ही नहीं, बल्कि सुन्नी मुस्लिमों को भी गले लगा सकते हैं, लेकिन जो लोग राष्ट्रगान, राष्ट्रीय ध्वज और वंदे मातरम् का सम्मान नहीं करते उन्हें वह कैसे गले लगा सकते हैं। 15 अगस्त पर जिन मदरसों में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया, उनकी जांच कराई जा रही है। उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर कांड में मीडिया ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर छापा है। वह इस कांड में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हैं। प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्था का दम पिछली बसपा व सपा सरकारों ने घोंट दिया। पांच साल के भीतर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त होंगी। उन्होंने कहा कि फर्रुखाबाद में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उपचुनाव में राजकुमारी की विजय होगी।
विज्ञापन
सांसद मुकेश राजपूत के साथ हो रही सियासत के सवाल पर कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, भूदेव राजपूत, राजन रॉय, जौली राजपूत, अशोक कटियार और धर्मेंद्र लोधी आदि मौजूद रहे।
मोदी सरकार में बढ़ा शहीदों का सम्मान : साक्षी महाराज
छिबरामऊ। गुरुवार को नगर के पूर्वी बाईपास पर केआईटीएम इंस्टीट्यूट में हुई प्रेसवार्ता में साक्षी महाराज ने कहा कि मोदी सरकार में शहीदों का सम्मान बढ़ा है। आरक्षण के मुद्दे पर कहा कि राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा दिलाने के लिए लोकसभा से प्रस्ताव पारित करके राज्यसभा को भेजा गया था। वहां पिछड़ों के दुश्मन सपा, बसपा और कांग्रेस के सांसदों ने प्रस्ताव को पास नहीं होने दिया, जिससे उसे संवैधानिक दर्जा नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात हो चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक दर्जा दिलाकर रहूंगा। साक्षी महाराज ने कहा कि कल वह स्वयं औरैया में थे। वहां सपा के गुंडों ने गरौठा के भाजपा विधायक की गाड़ी फूंक दी। उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार सड़कें नहीं बनीं हैं। उनके गृहजनपद एटा के एक बड़े ठेकेदार जो कि सपा से संबंधित है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।