फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Secretaries did not give details of purchase of books worth lakhs, second notice issued

Farrukhabad News: सचिवों ने नहीं दिया लाखों की किताब खरीद का ब्योरा, दूसरा नोटिस जारी

Thu, 21 Mar 2024 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Mar 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Secretaries did not give details of purchase of books worth lakhs, second notice issued
कमालगंज। क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी के नाम पर किताबों की खरीद में लाखों का गोलमाल हुआ है। एक माह बाद भी खरीद का ब्योरा न देने पर बीडीओ ने सचिवों को दूसरा नोटिस दिया है। अब ऑनलाइन भुगतान का ब्योरा निकाला जाएगा।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े ब्लाॅक क्षेत्र में 118 ग्राम पंचायतें हैं। पंचायत घरों में लाइब्रेरी के लिए दिल्ली की फर्म से सेंट्रलाइज खरीद की गई। ब्लाॅक के तत्कालीन अधिकारी के दबाव में सचिवों ने ग्राम पंचायतों से भुगतान भी कर दिया। फर्म ने दीमक लगी निष्प्रयोज्य किताबों की आपूर्ति की थी। खरीद में गोलमाल की पोल खुलने पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र ने डीडीओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी।
विज्ञापन

कुछ सचिवों ने तो तत्कालीन बीडीओ के दबाव में भुगतान करने की बात अपने स्पष्टीकरण में लिखकर दी है। डीडीओ ने गत माह बीडीओ से खरीद का ब्योरा मांगा। इस पर बीडीओ ने 10 फरवरी को सचिवों को नोटिस जारी कर खरीद व भुगतान का विवरण तीन दिन में तलब किया। एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद सचिवाें ने कोई भी जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर खंड विकास अधिकारी श्रीप्रकाश उपाध्याय ने सचिवों को दूसरा नोटिस जारी कर 23 मार्च तक पूरा विवरण उपलब्ध न कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बीडीओ ने बताया कि ग्राम पंचायतों से पीएफएमएस से फर्म को भुगतान किया गया है। यदि सचिव ब्योरा नहीं देंगे तो उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करते हुए ऑनलाइन डाटा निकलवाकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed