फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seating plan snaps, open pole

सीटिंग प्लान की धज्जियां उड़ीं, खुली पोल

Wed, 22 Mar 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Wed, 22 Mar 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Seating plan snaps, open pole
आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हाई स्कूल की परीक्षा देतीं छात्राए ।
बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सिटिंग प्लान का पालन कराने के दावे हवा हवाई साबित हुए। बुधवार को सिटिंग प्लान के उल्लंघन की पोल खुली पर कानूनी डंडा चलाने की हिम्मत अफसर नहीं जुटा पाए।
विज्ञापन



डीआईओएस कमलेशबाबू ने बताया कि ठंडी सड़क स्थित कृष्णा बालिका इंटर कालेज और आदर्श जनता इंटर कालेज महलई खुम्मरपुर से कंट्रोल रूम को शिकायत मिली कि इन परीक्षा केंद्रों पर स्कूल के बच्चों और बाहर से आए परीक्षार्थियों को अलग-अलग बैठाया गया है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने ने केंद्र व्यवस्थापकों को लताड़  लगाई। उन्होंने कहा कि नियमानुसार मिक्सिंग सीटिंग प्लान से बच्चों को बैठाया जाना चाहिए। इसकी सूचना माध्यमिक परिषद को भेजी जाएगी। हालांकि सीटिंग प्लान का उल्लंघन करने पर एफआईआर लिखाने के डीआईओएस के आदेश फुस्स साबित हुए। कमी मिलने पर भी रिपोर्ट लिखाने के बजाय चेतावनी देकर कोरम पूरा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




डीआईओएस कमलेशबाबू ने 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले केंद्र व्यवस्थापकों की सूचना तलब की है। उन्होंने कहा कि 27 मार्च तक सेवानिवृत्त होने वाले केंद्र व्यवस्थापक जानकारी जिला मुख्यालय को दें। जिससे 1 अप्रैल से नए केंद्र व्यवस्थापक तैनात किए जा सकें।


यूपी बोर्ड परीक्षा में बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर और इंटरमीडिएट कृषि विषय की परीक्षा थी। कंप्यूटर में 249 में 27 और  
कृषि में 278 में 23 परीक्षार्थी गैरहाजिर मिले।



परिषदीय परीक्षा में बढ़पुर खंड शिक्षाधिकारी संजय डबराल ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय न्यामतपुर सरैया में छापा मारा।  यहां 42 में 25 बच्चे मौजूद मिले। प्रधानाध्यापिका कुमकुम कुमारी कक्ष में ड्यूटी कर रही थीं, जबकि सहायक अध्यापिका साधना और प्रवीणा कुमारी कुर्सी पर बैठी बतिया रही थीं। इसमें कक्षा 6 की एक छात्रा की जगह पर उसकी बहन परीक्षा दे रही थी। बीईओ ने बताया कि प्रधानाध्यापिका की वेतन वृद्घि रोकने और परीक्षा में लापरवाही बरतने पर दोनों शिक्षिकाओं के निलंबन की संस्तुति की रिपोर्ट भेजी गई है।

-

परिषदीय परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। नगर शिक्षाधिकारी कार्यालय में कार्टून में पैक रखे पेपरों ने अधिकारियों की लापरवाही की पोल खोल दी। परीक्षा प्रभारी गंगेश शुक्ला से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी नहीं है। जांच कर रिपोर्ट बीएसए को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed