फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Seas will be done if you get a ride on cargo vehicles

श्रमिकों के लिए सभी प्रमुख मार्गों पर पानी की व्यवस्था करनी होगी

Sat, 23 May 2020 09:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 09:09 PM IST
विज्ञापन
Seas will be done if you get a ride on cargo vehicles
मदनपुर स्थित जनपद की सीमा पर पुलिस कर्मियों को निर्देश देते एसपी डॉ. अनिल कुमार। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
अब मालवाहक वाहनों पर सवारियां बैठी मिलीं तो उनको सीज कर दिया जाएगा। एडीजी ने पत्र भेजकर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। प्रवासी मजदूरों के लिए जिले के सभी प्रमुख मार्गों पर हर तीस किलोमीटर पर पीने के पानी के लिए टैंकर या टंकी रखने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी ने शनिवार को मदनपुर काली नदी के बार्डर का जायजा लिया। इस दौरान गुजरात से आई बस को रोककर एसपी ने कागजात चेक किए।
एडीजी जोन जय नारायण सिंह ने एसपी को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि किसी भी हालत में मालवाहक वाहनों को सवारियों को बैठाकर चलने नहीं दें। सवारियों को मालवाहक वाहनों से उतरवाकर बसों से रवाना करें।
विज्ञापन

मालवाहक वाहन को सीज कर कार्रवाई करें। प्रवासी मजदूरों को भीषण गर्मी में पीने के पानी के लिए जिले के सभी प्रमुुख मार्गों पर हर तीस किलोमीटर पर पानी का टैंकर या टंकी रखवाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र मिलते ही एसपी डॉ. अनिल मिश्रा शनिवार को मोहम्मदाबाद की मदनपुर चौकी की काली नदी की सीमा पर पहुंचे। एसपी ने मालवाहक वाहन संबंधी आदेश के बारे में पुलिस कर्मियों को बताया। इसी दौरान गुजरात से आ रही बस को रोककर उसके कागजात चेक किए।

बस चालक ने बताया कि वह गुजरात से आ रहे हैं। नेपाल बार्डर के शहर पलिया जा रहे हैं। एसपी ने कागजात सही पाए जाने पर बस को जाने दिया। एसपी ने ड्यूटी पर तैनात दरोगा जेपी चौहान से कहा कि अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखकर मुस्तैदी से ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed