फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Search for the operator accused of embezzlement

गबन के आरोपी कंप्यूटर आपरेटर को तलाश रही पुलिस

Sat, 29 Oct 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Search for the operator accused of embezzlement
फर्रुखाबाद। नलकूप विभाग में फर्जी कर्मचारियों के नाम से खाते खोलकर वेतन निकालने के आरोपी कंप्यूटर आपरेटर की तलाश में पुलिस ने दबिश दी है।
विज्ञापन

मामले में कैशियर की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है। पुलिस का कहना है कि आपरेटर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता अनिल सिंह ने कैशियर मनोज कुमार व फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी कंप्यूटर आपरेटर फैजान के खिलाफ 16 लाख रुपये गबन का मुकदमा जून में दर्ज कराया था।

इसमें आरोप लगाया कि मनोज कुमार ने सिंचाई विभाग के कंप्यूटर आपरेटर फैजान के साथ मिलकर छह परिजनों के नाम से बैंक खाते खोले।
उनके बैंक खातों में वेतन के नाम पर धन भेजते रहे। मुकदमे की जांच इंस्पेक्टर अपराध कमलेश कुुमार को मिली।
जिलाधिकारी ने गबन की रकम रिकवरी कर खाते में जमा कराने के आदेश दिए। 10 लाख रुपये जमा भी करा दिए गए। बाकी रुपये जमा नहीं हो सके।
पुलिस ने कैशियर मनोज को सितंबर में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कंप्यूटर आपरेटर फैजान की तलाश में पुलिस ने उसके घर में दबिश मारी, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

बताया गया कि फैजान ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। कोर्ट ने उसकी प्रार्थनापत्र को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed