{"_id":"5bd0b74dbdec22696720d942","slug":"seamanded-road-found-under-the-bottom-of-the-bridge-brick-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेवर ब्रिक के नीचे मिली सीमेंटेड सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेवर ब्रिक के नीचे मिली सीमेंटेड सड़क
farrukhabad
Updated Wed, 24 Oct 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
पेवर ब्रिक सड़क को खोदते अपर आयुक्त टीम के सदस्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका फर्रुखाबाद में भ्रष्टाचार की शिकायत की जांच करने आए कानपुर मंडल के अपर आयुक्त बुधवार को बढ़पुर स्थित एक होटल में बैठकर नगर पालिका के अभिलेखों की जांच करते रहे। देर शाम अपर आयुक्त की टीम ने साहबगंज चौराहा से लिंजीगंज मोड़ तक पेवरब्रिक से बनी सड़क का निरीक्षण किया। खुदवाकर देखी तो पेवर ब्रिक के नीचे सीमेंटेड सड़क मिली।
सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज की शिकायत पर अपर आयुक्त कानपुर मंडल अधर किशोर मिश्र मंडल स्तरीय टीम के साथ मंगलवार को जांच करने आए थे। अपर आयुक्त ने नगर पालिका के ईओ कक्ष में बैठकर जांच की और मीडियाकर्मियों को दूर रखा। बताया गया कि बुधवार को अपर आयुक्त जांच के दौरान स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। पर बुधवार को अपर आयुक्त होटल के कमरे से निकले तक नहीं। उन्होंने जेई मुकेश जायसवाल से प्रकाश विभाग, जलकल और स्वास्थ्य विभाग समेत निर्माण संबंधी अभिलेख होटल में ही मंगवा लिए। इसके बाद उन्होंने होटल में ही अभिलेखों की बारीकी से जांच की।
देर शाम अपर आयुक्त की टीम में शामिल सदस्य संयुक्त विकास आयुक्त प्रशांत कुमार श्रीवास्तव, प्राविधिक परीक्षण विभाग के मनोज कुमार पालिका कर्मचारियों के साथ साहबगंज से लिंजीगंज मोड़ तक पेवर ब्रिक से बनी सड़क की जांच करने पहुंचे। इसकी जानकारी मिलने पर शिकायतकर्ता सांसद प्रतिनिधि दिलीप भारद्वाज भी पहुंच गए। इस मार्ग पर टीम ने साहबगंज मार्ग पर स्थित श्रीराम कलेक्शन की दुकान के पास सड़क खुदवाई। सड़क के नीचे आरसीसी की सड़क निकली। इसी मार्ग पर बीयर बार के पास सड़क खुदवाने पर भी यही स्थिति निकली। सोहेल खां व पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।