फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scuffle with police in Mian-Biwi fight

मियां-बीवी की लड़ाई में पुलिस से हाथापाई

Fri, 01 Oct 2021 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Scuffle with police in Mian-Biwi fight
फर्रुखाबाद। मियां-बीवी की लड़ाई में पति के खिलाफ जनपद बरेली के थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। गिरफ्तारी करने गुरुवार को पहुंची बरेली पुलिस के साथ परिजनों और आसपास के दुकानदारों ने हाथापाई कर दी। दोनों पक्षों को शहर कोतवाली ले जाया गया, जहां देर शाम तक समझौते के प्रयास होते रहे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला सेठगली निवासी सराफ विनोद वर्मा का पत्नी बबिता से विवाद चल रहा है। बबिता ने विनोद और उनके परिजनों के खिलाफ बरेली के प्रेमनगर थाने में जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया है। विनोद गुरुवार को अपनी दुकान में बैठे थे। दोपहर में प्रेमनगर थाने के दरोगा माजिद अली पुलिस बल के साथ विनोद को गिरफ्तार पहुंचे। पुलिस के साथ विनोद का साला नितिन वर्मा भी था। पुलिस विनोद को पकड़कर कार में बैठाने लगी, तो परिजनों और आसपास दुकानदारों ने विरोध कर दिया। बाद में हाथापाई शुरू कर दी। इसी बीच शहर कोतवाली से दो सिपाही पहुंच गए। पुलिस किसी तरह समझाकर विनोद और उनके परिजनों को कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

विनोद के साथ सराफा एसोसिएशन के नेता मनोज रस्तोगी आदि भी पहुंच गए। कोतवाली में शाम तक दोनों पक्षों समझौते पर बातचीत चलती रही। कोतवाल विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि बरेली के दरोगा ने हाथापाई की बात नहीं बताई है। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। बरेली पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, बबिता वर्मा ने फोन पर बताया कि पहले भी कोतवाली और फतेहगढ़ में समझौता हो चुका है। आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने अत्याचार बंद नहीं किया। 10 फरवरी 2021 को सिर में धारदार हथियार से वार किया गया था। लहूलुहान हालत में भाई बरेली मायके ले आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed