फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scramble with tax assessment officer of municipality

Farrukhabad News: पालिका के कर निर्धारण अधिकारी से हाथापाई, धक्कामुक्की

Fri, 02 Jun 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 02 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Scramble with tax assessment officer of municipality
फर्रुखाबाद। नगर पालिका की भूमि पर टिनशेड डालने की सूचना पर पहुंचे कर निर्धारण अधिकारी से हाथापाई व धक्का-मुक्की कर दी गई। इस दौरान मऊदरवाजा थाना पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पीड़ित ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका दफ्तर के सामने लगे नलकूप के पास गुरुवार शाम कुछ लोग टिनशेड डाल रहे थे। इसकी जानकारी होने पर ईओ रविंद्र कुमार के निर्देश पर कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम, खाद्य एवं स्वास्थ्य अधिकारी ब्रिजेंद्र सिंह आदि मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही अधिकारियों ने मऊदरवाजा थाना पुलिस को सूचना दे दी। दरोगा प्रदीप कंचन पुलिस बल के साथ पहुंच गए। कर निर्धारण अधिकारी ने जब टिनशेड हटाने का प्रयास किया, तो वहां मौजूद कुछ लोगों से विवाद शुरू हो गया। अधिकारियों से काफी देर विवाद के दौरान दरोगा हंसते रहे।
विज्ञापन

इसी दौरान गाली-गलौज शुरू हो गई। टिनशेड डालने वालों ने कर निर्धारण अधिकारी से हाथापाई और धक्का मुक्की शुरू कर दी। माहौल बिगड़ते देख दरोगा और वहां मौजूद कुछ लोगों ने कर निर्धारण अधिकारी को दूर हटाया। इसके बाद टिनशेड लगवा दिया गया। पीड़ित कर निर्धारण अधिकारी जगजीवन राम ने बताया कि वह नगरपालिका की जमीन होने की बात कह रहे थे। उसी समय लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। उनके साथ हाथापाई और धक्का मुक्की भी की गई। नलकूप के पास पालिका की जमीन पर कब्जा किया जा रहा था। उन्होंने ईओ रविंद्र कुमार समेत अन्य अधिकारियों को सूचना दे दी है। यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आगे किसी भी स्थल पर अतिक्रमण हटाने नहीं जा पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed