फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scout-guide created a stir in cultural program

Farrukhabad News: स्काउट-गाइड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में मचाया धमाल

Thu, 05 Dec 2024 11:11 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Thu, 05 Dec 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
Scout-guide created a stir in cultural program
फर्रुखाबाद। डीपीवीपी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को भारत स्काउट-गाइड एवं सर्वोत्तम रैली का शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार व विशिष्ट अतिथि जिला विकास अधिकारी श्याम कुमार तिवारी ने लार्ड वेडेन पॉवेल के चित्र पर पुष्पार्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विभिन्न विद्यालयों से आए स्काउट-गाइड ने अतिथियों को सलामी दी। स्काउट-गाइड ने देश रंगीला-रंगीला आदि देशभक्ति के गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउट-गाइड संस्था बच्चों को अनुशासन में रहने का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने बच्चों को संकल्प दिलाया कि वे लोग लक्ष्य निर्धारित कर जीवन में आगे बढ़ें। व्यसनों को त्यागने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को सर्वांगीण विकास में गुरु की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि ने कहा कि गुरु का दर्जा सबसे ऊंचा होता है। हर गुरु यही चाहता है कि उसका शिष्य भविष्य में काफी आगे बढ़े। इस दौरान गठबंधन, प्राथमिक चिकित्सा व कैंप फायर आदि प्रतियोगिताएं भी हुईं।

इस अवसर पर यशवंत सिंह, गजेंद्र सिंह, प्रमोद गंगवार, विभा सिंह, निहारिका सिंह, नीना सिंह, विभा सिंह, प्रमोद गंगवार, वसुंधा सिंह, नीलम सिंह, शिवओम द्विवेदी, सीमा सिंह, प्रेमपाल सिंह, रतिराम, डॉ. ब्रजभूषण सिंह, उजवीर सिंह, एस्टर रोज दयाल, विनोद कुमार, राघवेंद्र मिश्र व रवींद्र सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed