फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scorpio inverted, three killed including five, five woundeds

स्कार्पियो खाईं में पलटी, दंपति समेत तीन की मौत, पांच घायल

Sat, 22 Apr 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
अमर उजाला/फर्रुखाबाद Updated Sat, 22 Apr 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Scorpio inverted, three killed including five, five woundeds
खड्ड में गिरी स्कार्पियो को देखते ग्रामीण। - फोटो : amarujala

विज्ञापन
कायमगंज-अलीगंज रोड पर शनिवार की सुबह स्कार्पियो बस को ओवरटेक करने के चक्कर में बेकाबू होकर सड़क किनारे खाईं में जाकर पलट गई। चीखपुकार सुनकर आसपास केे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से स्कार्पियों में फंसे आठों लोगों को बाहर निकाला।

तब तक निजी स्कूल संचालक दंपति और चालक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पहले सीएचसी फिर वहां से लोहिया अस्पताल लाया गया। कार सवार लोग दो छात्राओं को सीपीएमटी की कोचिंग में दाखिला कराने के लिए कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन



पड़ोसी जनपद कासगंज के गंाव डोरई निवासी राजकुमार शनिवार को अपनी पुत्री रश्मि, पुत्र गौरव, भतीजे प्रदीप कुमार व कासगंज के मोहल्ला नाथूराम निवासी अपने दोस्त निजी स्कूल संचालक अनिल सक्सेना, उनकी पत्नी वंदना, पुत्री अल्पना के साथ स्कार्पियों गाड़ी से अल्पना व रश्मि को कानपुर में सीपीएमटी की कोचिंग में एडमीशन दिलाने के लिए कानपुर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार उनके गांव का ही चालक अखिलेश चला रहा था। शनिवार की सुबह करीब साढे़ छह बजे कायमगंजकोतवाली क्षेत्र के गंाव ब्राहिमपुर जागीर में अपना पेट्रोल पंप के पास चालक ने एक रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इस दौरान सामने से दूसरी रोडवेज बस आती देख चालक हड़बड़ा गया और नियंत्रण खो बैठा।


बेकाबू कार सड़क किनारे कई बार पलटने के कारण खाई में जा गिरी। ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार व कोतवाली प्रभारी दधिबल तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। स्कार्पियों में फंसे आठों लोगों को बाहर निकाला।



इनमें अनिल सक्सेना (50), उनकी पत्नी वंदना सक्सेना (45) व चालक अखिलेश (40) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार (50), रश्मि (17), गौरव (16) व अल्पना (18) गंभीर रुप से घायल व प्रदीप (16) चुटहिल हो गया। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से राजकुमार व अल्पना की हालत में सुधार न होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed