{"_id":"5f8dc5788ebc3e9bdd1f7027","slug":"schools-open-after-seven-months-fewer-students-farrukhabad-news-knp5894573151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात माह बाद खुले विद्यालय, कम आए विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात माह बाद खुले विद्यालय, कम आए विद्यार्थी
विज्ञापन
शहर के रामानंद बालिका इंटर कालेज में छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मचारी। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। करीब सात माह से बंद विद्यालय शासन के आदेश पर सोमवार को खोले गए। पहले दिन विद्यार्थियों की संख्या कम रही। जो विद्यार्थी विद्यालय आए, उनको थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। लखनऊ से आए नोडल अधिकारी ने इंटर कालेजों का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की उपस्थिति देखी।
कोरोना संक्रमण को लेकर 24 मार्च से सभी स्कूल-कालेज बंद थे। शासन के आदेश पर पहले चरण में कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के संचालन को सोमवार को कालेज खोले गए। विद्यार्थियों को दो शिफ्टों में बुलाया गया। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। कक्षों में प्रवेश से पूर्व विद्यार्थियों के हाथ सैनिटाइज कराए गए। नोडल अफसर विधि अधिकारी दिनेश सिंह राठौर ने जिला विद्यालय निरीक्षक डा. आदर्श कुमार त्रिपाठी, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी राजीव मिश्रा के साथ आरपी इंटर कालेज कमालगंज, फिरोज गांधी इंटर कालेज कमालगंज, स्वराजवीर इंटर कालेज कमालगंज का निरीक्षण किया।
इसके बाद फतेहगढ़ स्थित जीआईसी पहुंचे। वहां दूसरी पाली में कक्षा 11 में आधे (124) विद्यार्थी बुलाए गए थे। इसमें से 18 उपस्थित हुए। इंटर में 122 में से 19 ही विद्यार्थी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
जीजीआईसी में कक्षा 9 में 349, कक्षा 10 में 408, कक्षा 11 में 425 और कक्षा 12 में 432 छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां सुबह पाली में कक्षा नौ और शाम पाली में कक्षा 11 के 50 प्रतिशत विद्यार्थी बुलाए गए थे। इसमें 20 छात्राएं उपस्थित हुईं। इसके बाद एनएकेपी इंटर कालेज फर्रुखाबाद, भारतीय इंटर कालेज फर्रुखाबाद और रस्तोगी इंटर कालेज का निरीक्षण किया। रामानंद बालिका इंटर कालेज में कक्षा 9 में 137, कक्षा 10 में 179, कक्षा 11 में 164 और कक्षा 12 में 194 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इसमें से आधी छात्राओं को दो पाली में बुलाया गया था। कुल 25 छात्राएं ही आईं। बेहद कम उपस्थिति पर नोडल अधिकारी ने प्रधानाचार्यों से कहा कि विद्यार्थियों को विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया जाए।
विद्यार्थी बोले, स्कूल की पढ़ाई बेहतर
जीजीआईसी फतेहगढ़ की छात्रा अंशिका सिंह का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई में कम समझ में आता है। विद्यालय खुलने की खुशी है। अब पढ़ाई अच्छी तरह हो पाएगी। विद्यालय लगातार खुलने चाहिए।
रामानंद बालक इंटर कालेज के कक्षा नौ के छात्र अंकुर सक्सेना का कहना है कि ऑनलाइन पढ़ाई भी अच्छी है। उनको पढ़ने में अच्छा लगता है। स्कूल खुलने से यहीं आकर पढ़ाई करेंगे। ताकि कोर्स पूरा हो सके।
रामानंद बालिका इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा खुशी शर्मा का कहना है कि जो पढ़ाई स्कूल में होती है, वह घर पर नहीं हो पाती है। ऑन लाइन पढ़ाई में इंटरनेट की समस्या रहती थी। समझ में कम आता था।
रामानंद बालिका इंटर कालेज की कक्षा 11 की छात्रा करिश्मा चौहान का कहना है कि जो पढ़ना चाहता है वह किसी प्रकार से पढ़ाई कर सकता है। बस उत्साह होना चाहिए। ऑनलाइन पढ़ाई भी बेहतर है।
कोविड नियमों के पालन संग दिया प्रवेश
कायमगंज। नगर के शकुंतला देवी शिक्षण संस्थान में आए छात्र-छात्राओं की गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग के बाद हाथों को सैनिटाइज कराया गया। मास्क के साथ उन्हें प्रवेश दिया गया। हर विद्यालय में कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों की कक्षाएं दो पाली में चलेंगी। छात्रों को दो गज की दूरी के साथ ही एक बेंच पर एक छात्र को बैठाया गया। स्कूल में प्रवेश करने से पहले गेट पर ही सैनिटाइज की व्यवस्था कराई गई। सभी स्कूलों में पढ़ाई शुरू हो गई है। एसडीएम सुनील कुमार ने स्कूल जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानाचार्य सुतीक्ष्ण श्रीवास्तव ने बताया पहले दिन 63 छात्र उपस्थित रहे। सभी नियमों का पालन करते हुए कक्षाएं शुरू कर दी गईं हैं। (संवाद)