{"_id":"58cd78bf4f1c1b285a32bb89","slug":"schoolgirl-scissors-to-protest-against-tampering","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को कैंची मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्रा को कैंची मारी
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
कालेज में पूछताछ करते अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रही छात्रा को रास्ते में रोककर शोहदे ने छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर उसे कैंची मारकर घायल कर दिया।
हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आरोपी के परिवार के कुछ लोगों को पूछताछ के लिए पकड़ा है।
शहर में सब्जी की दुकान लगाने वाले पीड़िता छात्रा के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि लोहाई रोड स्थित एक कालेज में उसकी 18 वर्षीया बेटी इंटर की परीक्षा दे रही है।
बीते कई दिनों से तिकोना चौकी निवासी नसीर कुरैशी पीछा कर रहा था। यह बात उसने मां, पिता व बहनों को बताई थी। 18 मार्च को दोपहर 1:30 बजे छात्रा परीक्षा देने के लिए कॉलेज जा रही थी।
विज्ञापन
तभी सदवाड़े मोहल्ले के पास एनएकेपी डिग्री कालेज के निकट नसीर ने बीच रास्ते में उसका हाथ पकड़ लिया। इसके बाद अश्लील करने लगा। छात्रा ने विरोध जताते हुए वहां से जाने का प्रयास किया। इस पर नसीर ने गालियां देते हुए कैंची से जान से मार डालने की नीयत से उसके गले में प्रहार कर दिया।
इससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ी। चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकला। आनन फानन में आसपास के लोगों ने छात्रा को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
युवती व शोहदे के अलग-अलग वर्ग से संबंधित होने के कारण सूचना पर शहर कोतवाल द्रविड़ सिंह, एसएसआई नरेंद्र गौतम, एसओ मऊदरवाजा सुनील यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
अपर एसपी अशोक कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर हमलावर की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए। कॉलेज पहुंचकर भी पूछताछ की। सूचना पर एक बैठक कर रहे सैकड़ों भाजपाई भी कोतवाली पहुंचे और घेराव करते हुए शोहदे पर कठोर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल ने कहा कि आरोपी को जल्द पकड़कर जेल भेजा जाएगा।