{"_id":"6148d8a68ebc3e5ad8802759","slug":"school-set-up-for-princes-representatives-who-came-to-study-farrukhabad-news-knp6534072151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों के लिए लगी पाठशाला, पढ़ने आए प्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों के लिए लगी पाठशाला, पढ़ने आए प्रतिनिधि
विज्ञापन
कमालगंज में प्रधानों के प्रशिक्षण में बोलते विधायक नागेंद्र सिंह। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
कमालगंज (फर्रुखाबाद)। ब्लॉक में प्रधानों के प्रशिक्षण शिविर में पहले दिन लापरवाही बरती गई। 19 महिला प्रधानों की जगह उनके प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दे दिया गया। मंगलवार और बुधवार को भी शिविर लगाया जाएगा।
ब्लॉक सभागार में प्रधानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन सोमवार को 44 ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण होना था। इसमें 22 ग्राम महिला ग्राम प्रधानों के नाम शामिल थे। केवल करीमगंज की मेहराज, रानूखेड़ा की संध्या व देवरान गढ़िया की रूबी ही प्रशिक्षण में पहुंचीं। 19 महिला प्रधानों की जगह उनके प्रतिनिधि पहुंचे। प्रशिक्षकों ने महिला प्रधानों की जगह उनके प्रतिनिधियों को ही प्रशिक्षण भी दे दिया।
प्रशिक्षकों ने वित्तीय लेनदेन की प्रक्रिया व नियमों की जानकारी देने के साथ डोंगल चलाने का तरीका सिखाया। प्रशिक्षक ने प्रधानों को सचेत किया कि अपना डेंगल किसी दूसरे व्यक्ति को न दें लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया कि प्रधान की जगह किसी और को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन
शिविर का शुभारंभ विधायक नागेंद्र सिंह राठौर और ब्लॉक प्रमुख शकुंतला राजपूत के पति शीलचंद्र राजपूत ने किया। विधायक ने कहा कि प्रधान भी बिना भेदभाव के सबका साथ, सबका विकास के फार्मूले पर काम करें। किसने वोट दिया किसने नहीं दिया, इस पर ध्यान देने के बजाए गांव का समग्र विकास कराया जाए। हर पात्र को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए।
बीडीओ राजेश बघेल, एडीओ जयेंद्र पाल सिंह, निरंजन त्रिवेदी मौजूद रहीं। बीडीओ ने कहाकि महिला प्रधानों के स्थान पर प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण लेना गलत है। अगले दो दिन प्रशिक्षण मेें किसी प्रतिनिधि को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।