फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   School sanitation, will study from today

तैयारी पूरी आज से खुलेंगे इंटर कालेज, होगी पढ़ाई

Sun, 18 Oct 2020 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
School sanitation, will study from today
विद्यालय कक्ष किया जा रहा सैनिटाइज। - फोटो : FARRUKHABAD
विद्यालय सैनिटाइज, आज से होगी पढ़ाई
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। कोरोना संक्रमण में बंद हुए विद्यालय छह माह बाद शासन के आदेश पर सोमवार से खुलेंगे। अभी कक्षा 9 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को शिफ्टवार बुलाकर पढ़ाई कराई जाएगी। इसको लेकर इंटर कालेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों ने तैयारी कर ली है। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग, हाथ सैनिटाइज कराने के बाद छात्र-छात्राओं को प्रवेेश दिया जाएगा। सभी को मास्क लगाकर विद्यालय आना होगा। विद्यालयों को सैनिटाइज करा दिया गया है।
कोरोना संक्रमण फैलने से बचने को 24 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से सभी शिक्षण संस्थान बंद हैं। छह माह बाद शासन ने इंटर कालेजों में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को पढ़ाने की अनुमति दी है। इसके लिए सरकार से जारी गाइड लाइन का पालन भी करना होगा। प्रधानाचार्यों और प्रबंधकों ने सोमवार से विद्यालय खोलने की पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

जीआईसी के प्रधानाचार्य एपी सिंह ने बताया कि बच्चों को शिफ्टवार बुलाया जाएगा। प्रवेश से पहले गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग और हाथ सैनिटाइज कराए जाएंगे। विद्यालय को सैनिटाइज करा दिया गया है। विद्यार्थियों के आने से पहले और जाने के बाद रोज विद्यालय सैनिटाइज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीजीआईसी की प्रधानाचार्य संघमित्रा ने बताया कि विद्यालय सैनिटाइज करा दिया गया है। प्रतिदिन थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा। रखा गल्स इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नीतू मसीह ने बताया कि गेट पर कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है।
वह सुबह छात्राओं के आने पर सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। अगर किसी को बुखार है तो उसे घर भेज दिया जाएगा। रोज विद्यालय सैनिटाइज कराया जाएगा और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

क्या कहते जिम्मेदार
सभी इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर शासन की गाइड लाइन की जानकारी दी गई है। इसका सभी को पालन करना होगा। प्रतिदिन विद्यार्थियों के आने से पहले व उनके जाने के बाद विद्यालय परिसर, कक्ष को सैनिटाइज कराना होगा। शौचालय को दिन में कई बार सैनिटाइज कराने के निर्देश दिए हैं। अगर कोई गाइड लाइन का पालन नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - आदर्श कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed