फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Scheduled Caste woman will become head in Badhpur block

बढ़पुर ब्लाक में अनुसूचित जाति महिला बनेगी प्रमुख

Sat, 20 Mar 2021 10:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Scheduled Caste woman will become head in Badhpur block
फर्रुखाबाद। वर्ष 2015 का चक्रानुक्रम लागू होते ही बढ़पुर ब्लाक प्रमुख की सीट अनुसूचित जाति महिला के खाते में चली गई है। इससे निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख फिर चुनाव नहीं लड़ सकेंगी। कायमगंज, मोहम्मदाबाद, राजेपुर ब्लॉक प्रमुख के पद अनारक्षित हो गए हैं। इन ब्लॉकों के निवर्तमान ब्लाक प्रमुखों को फिर चुनावी मैदान में उतरने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन

कमालगंज ब्लॉक प्रमुख का पद वर्ष 2015 में अनारक्षित था। सपा नेता राशिद जमाल सिद्दीकी ब्लाक प्रमुख बने थे। पिछले महीने प्रस्तावित आरक्षण सूची में ब्लॉक प्रमुख का पद अनुसूचित जाति महिला (एससी महिला) के लिए आरक्षित कर दिया गया था। हाईकोर्ट के आदेश पर वर्ष 2015 के अनुसार दोबारा आरक्षण तय किया गया। शनिवार को जारी प्रस्तावित आरक्षण सूची में सीट महिला के आरक्षित कर दी गई है। इससे निवर्तमान ब्लाक प्रमुख को घर की महिला को चुनाव मैदान में उतारने का मौका मिल गया है।
विज्ञापन

बढ़पुर ब्लाक प्रमुख का पद 2015 में महिला के लिए आरक्षित था, इस बार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित हो गया है। शमसाबाद ब्लाक प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित हो गया है। पिछली बार (वर्ष 2015) में पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख का पद पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए आरक्षित हो गया है। पिछली बार अनारक्षित रही सीट पर पिछड़ा वर्ग महिला ब्लॉक प्रमुख बनीं थीं। इस बार फिर उन्हें दावेदारी करने का मौका मिल सकता है। कायमगंज, राजेपुर व मोहम्मदाबाद ब्लॉक प्रमुख पद अनारक्षित हो गए हैं। यहां के निवर्तमान ब्लाक प्रमुखों को चुनावी मैदान में उतरने का फिर मौका मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed